Bigg Boss 17 Ankita Lokhande House Party With Friends: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपनी एक्टिंग और शो पवित्र रिश्ता से लोगों के दिलों-दिमाग में खूब जगह बनाई है। उन्होंने बिग बॉस 17 में भी हाथ आजमाया, जिसमें वह चौथे नंबर पर रहीं। वहीं बिग बॉस 17 के खत्म होने के बाद अंकिता लोखंडे ने अपने घर पर दोस्तों और पति विक्की जैन के साथ जमकर पार्टी की। इससे जुड़ी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की हाउस फोटोज पर-
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने पार्टी के दौरान बिग बॉस 17 के मनस्वी ममगई और नाविद सोले संग पोज दिये। इस दौरान दोनों की मुस्कान देखने लायक रही।
निशांत भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अंकिता लोखंडे संग फोटो पोस्ट कर उन्हें विजेता कहा। निशांत भट्ट ने कैप्शन में लिखा, "मेरी विनर।"
अंकिता लोखंडे ने 'पवित्र रिश्ता' की को-स्टार के साथ भी जमकर पोज दिये। इस दौरान दोनों की बॉन्डिंग देखने लायक रही।
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने पार्टी में साथ-साथ खूब पोज दिये। दोनों के चेहरे पर स्माइल देखने लायक रही। पार्टी में अंकिता ने ब्लैक ड्रेस पहनी थी, जिसमें उनका लुक भी कमाल का लगा।
बता दें कि विक्की और अंकिता लोखंडे की पार्टी में सना रईस खान भी शामिल हुई थीं। उन्होंने नाविद संग घर के बाहर पोज भी दिये। हालांकि पार्टी में मुनव्वर फारूकी और अभिषेक कुमार नहीं दिखे।
अंकिता लोखंडे के घर वापिस आने के बाद अंजली अरोड़ा भी उनसे मिलने के लिए पहुंचीं। दोनों को साथ देख फैंस भी हैरान रह गए।
बता दें कि बिग बॉस 17 में पांचवे नंबर पर आए अरुण महाशेट्टी ने भी सनी आर्या और समर्थ जुरेल संग पार्टी की। हालांकि वे तीनों अलग ही जश्न मनाते दिखे।
अरुण महाशेट्टी की गेम भले ही बाकियों के मुकाबले थोड़ी फीकी रही। लेकिन उनका अंदाज और खरापन लोगों को खूब पसंद आया था।