कॉमेडियन भारती सिंह ने टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी पहचान बनाई हैं। आज वो अपने एक शो के लिए लाखों में चार्ज करती हैं। लेकिन एक ऐसा वक्त भी था जब भारती के पास पैसे नहीं होते थे। वो पाई-पाई जोड़कर अपना गुजारा करती थीं। उनका बचपन काफी गरीबी में बिता है। भारती के घर में खाना तक नहीं होता था। कई राते वह भूखे पेट सोई है। भारती ने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है।
भारती सिंह का बचपन बेहद बदहाली में बिता है। कॉमेडियन के घर में कई बार खाना तक नहीं होता था। कई बार उन्हें भूखे पेट सोना पड़ता था।
भारती ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें कभी पिता का प्यार नहीं मिला। उनकी मां ने अकेले उनके भाई-बहनों को लोगों के घर में काम करके पालन-पोषण किया है।
भारती जब दो साल की थी तब उनके पिता का निधन हो गया था। कॉमेडियन ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें पता नहीं पिता का प्यार कैसा होता है। उनके भाई भी बचपन से काम करते रहे। उन्हें कभी भाई और पिता का प्यार मिल ही नहीं पाया।
भारती को लॉफ्टर शो 'द ग्रेट इंडियन लॉफ्चर चैलेंज' से पहचान मिली। भारती ने इस शो में लल्ली के किरदार से पहचान मिली थी। उन्होंने इस शो में लोगों को खूब हंसाया। इसके बाद भारती ने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा।
भारती ने झलक दिखला जा', 'नच बलिए', 'फीयर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी' और 'खतरा खतरा खतरा' जैसे कई हिट शोज में काम किया है। भारती ने अवॉर्ड शोज और बिग बॉस के कई एपिसोड होस्ट कर चुकी हैं।
भारती और हर्ष टीवी की पॉपुलर जोड़ी में से एक है। 2017 में कपल शादी के बंधन में बंध गया था। शादी से पहले दोनों की कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया है।
भारती सिंह आज करोड़ों की मालकिन हैं। उनका का मुंबई में अपना घर है। वो आज लैविश लाइफ जीती हैं। कॉमेडियन की नेटवर्थ 25 करोड़ रुपये है।