Bhooth Bangla से पहले इन हॉरर कॉमेडी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़ा था झंडा, हुई थी नोटों की बारिश

Hit Horror Comedy Movies: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की हॉरर कमेडी फिल्म भूत बंगला आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई। इस मूवी को लोग खूब प्यार दे रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करने वाली है। इससे पहले भी कई हॉरर कॉमेडी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई की थी। इस लिस्ट में स्त्री से लेकर भूल भुलैया तक के नाम शामिल है।

Authored by: कुमार सरसUpdated Apr 17 2026, 12:57 IST
इन हॉरर कॉमेडी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़ा था झंडाImage Credit : Movie posters/instagram01 / 07

इन हॉरर कॉमेडी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़ा था झंडा

Hit Horror Comedy Movies: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और बॉक्स ऑफिस पर भी यह अच्छा परफॉर्म करने की उम्मीद है। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की यह जोड़ी 16 साल बाद फिर से साथ आई है, जिससे फैंस काफी उत्साहित हैं। इससे पहले भी कई हॉरर-कॉमेडी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी हैं। इस लिस्ट में स्त्री, भूल भुलैया, मुंज्या और स्त्री 2 जैसी फिल्में शामिल हैं, जिन्होंने दर्शकों को हंसी के साथ-साथ डर का भी पूरा मजा दिया।

मुंज्या Image Credit : Movie posters/instagram02 / 07

मुंज्या

एक्टर अभय वर्मा और शरवरी वाघ अभिनीत इस हॉरर-कॉमेडी ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 130 करोड़ से ज्यादा किया था। फिल्म को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया था।

स्त्रीImage Credit : Movie posters/instagram03 / 07

स्त्री

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर अभिनीत हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' (Stree) साल 2018 को रिलीज हुई थी। लगभग 23-25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनियाभर में ₹180 करोड़ से अधिक की कमाई की थी और यह सुपरहिट साबित हुई थी।

स्त्री 2Image Credit : Movie posters/instagram04 / 07

स्त्री 2

श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव अभिनीत 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए, भारत में 600 करोड़ से अधिक की कमाई की थी। इस मूवी को देखकर लोग गदगद हो गए थे।

भूल भुलैया Image Credit : Movie posters/instagram05 / 07

भूल भुलैया

अक्षय कुमार की पहली हॉरर कॉमेडी जॉनर की फिल्म भूल भुलैया' हिट रही थी। इस मूवी में अक्षय कुमार, विद्या बालन और अमीषा पटेल ने धमाल मचा दिया था। फिल्म की कहानी ने लोगों के दिलों को जीत लिया था।

भूल भुलैया 2Image Credit : Movie posters/instagram06 / 07

भूल भुलैया 2

इस लिस्ट में कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 का नाम शामिल है। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।

भूत बंगलाImage Credit : Movie posters/instagram07 / 07

भूत बंगला

आज ही अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला रिलीज हुई है। फिल्म को लोग तगड़ा रिस्पॉन्स दे रहे है। ऐसा लगता है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई करेगी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!