Arti Singh Haldi Ceremony Photos: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 13' का हिस्सा रह चुकीं आरती सिंह ने अपने अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। आरती सिंह की शादी में अब कुछ ही वक्त बाकी रह गया है। खास बात तो यह है कि बीते दिन आरती सिंह को शगुन की हल्दी लगी और इस खास मौके पर कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह सहित सबने खूब रंग जमाया। हालांकि आरती सिंह की हल्दी सेरेमनी में गोविंदा या उनके परिवार का कोई भी सदस्य नजर नहीं आया। आरती की हल्दी से जुड़ी तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन फोटोज पर-
आरती सिंह ने हल्दी के खास मौके पर मल्टी-कलर का लहंगा पहना, जिसमें उनका लुक देखने लायक रहा। बता दें कि एक्ट्रेस अपनी शादी के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।
आरती सिंह ने कृष्णा अभिषेक संग जमकर पोज दिये। बता दें कि दोनों भाई-बहन की बॉन्डिंग काफी अच्छी है। आरती की शादी के लिए कृष्णा भी काफी खुश हैं।
आरती सिंह की हल्दी सेरेमनी में कृष्णा अभिषेक ने रंग जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं आरती सिंह भी अपने लाडले भाई के साथ मस्ती करती नजर आईं।
आरती सिंह ने परिवार संग भी हल्दी सेरेमनी पर फोटोज क्लिक कराईं। इस दौरान सबने हिमाचली टोपी लगाई थी। बता दें कि आरती सिंह का परिवार हिमाचल प्रदेश से है।
आरती सिंह की हल्दी सेरेमनी में दूल्हे राजा दीपक चौहान भी नजर आए। उन्होंने पूरे परिवार के साथ जमकर फोटोज क्लिक कराईं।
आरती सिंह ने शादी की खुशी में जमकर डांस भी किया। केवल अकेले ही नहीं, बल्कि दीपक के साथ भी आरती सिंह जमकर नाचीं।
आरती सिंह की हल्दी सेरेमनी में परिवार और खास दोस्त ही शामिल हुए। ऐसे में उन्होंने रंग जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सबने साथ में डांस किया और खूब फोटोज क्लिक कराईं।
आरती सिंह की पारंपरिक अंदाज में हो रही हल्दी सेरेमनी में कश्मीरा शाह ने ग्लैमर का तड़का लगाया। वह ब्लैक प्रिंटेड ड्रेस में नजर आईं।
बता दें कि आरती सिंह मंदिर में शादी करने वाली हैं। वह आईस्कॉन मंदिर में दीपक चौहान संग फेरे लेंगी। उनका कहना है कि वह अपनी शादी को बेहद सिंपल रखना चाहती हैं।