Anupamaa 7 Twist: गिरेबान पकड़कर तोषू को जेल घसीटेगी अनुपमा, इन 7 ट्विस्ट से TRP लिस्ट में आएगा भुकंप

Anupamaa 7 Upcoming Twist: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' ने इन दिनों लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा जमाया हुआ है। शो में जल्द ही ऐसे ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं जो इसकी टीआरपी लिस्ट को हिलाकर रख देंगे।

Authored by: आशना मलिकUpdated Mar 13 2024, 11:10 IST
'अनुपमा' के ये टॉप 7 ट्विस्ट मचा देंगे बवालImage Credit : Instagram01 / 08

'अनुपमा' के ये टॉप 7 ट्विस्ट मचा देंगे बवाल

Anupamaa 7 Upcoming Twist: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' इन दिनों टीआरपी लिस्ट में छाया हुआ है। लीप के बाद बीच में शो की स्थिति कुछ वक्त के लिए डावांडोल हो गई थी, लेकिन राजन शाही ने एक बार फिर से 'अनुपमा' को पटरी पर ला दिया है। हाल ही के कुछ एपिसोड में देखने को मिला कि 'अनुपमा' पर चोरी का इल्जाम लगता है और उसे जेल जाना पड़ता है। हालांकि यशदीप उसे बचा लेता है। लेकिन अब 'अनुपमा' में ऐसे कई ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं जो रुपाली गांगुली के शो की टीआरपी को तूफान की तरह आगे बढ़ाएंगे। इतना ही नहीं, 'अनुपमा' की टीआरपी बाकी लिस्ट में भी तूफान मचा देगी। तो चलिए एक नजर डालते हैं 'अनुपमा' में आने वाले ट्विस्ट पर-

पारितोष का कच्चा-चिट्ठा खोलेगा अनुजImage Credit : Instagram02 / 08

पारितोष का कच्चा-चिट्ठा खोलेगा अनुज

रुपाली गांगुली के 'अनुपमा' में देखने को मिलेगा कि अनुज सीसीटीवी फुटेज देखेगा, जिसमें उसे पारितोष चोरी करते हुए नजर आएगा। उसे पता चल जाएगा कि हार चुराने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि पारितोष था।

अनुपमा को पता चलेगी बेटे की करतूतImage Credit : Instagram03 / 08

अनुपमा को पता चलेगी बेटे की करतूत

अनुज सच का पता लगाते ही अनुपमा के पास फोन घुमाएगा। वह उसे बता देगा कि असली चोर कोई और नहीं बल्कि पारितोष है। बेटे की हरकतें जानकर अनुपमा अपना माथा पीटने लगेगी और बुरी तरह रोएगी।

किंजल के हाथ लगेगा सबूतImage Credit : Instagram04 / 08

किंजल के हाथ लगेगा सबूत

अनुज के साथ-साथ किंजल के हाथ भी पारितोष के खिलाफ सबूत लगेगा। ऐसे में वह भी पारितोष के खिलाफ अनुपमा का साथ देगी। बता दें कि वह पहले भी कई बार पारितोष को गलत काम करने से रोक चुकी है।

पारितोष को जेल घसीटेगी अनुपमाImage Credit : Instagram05 / 08

पारितोष को जेल घसीटेगी अनुपमा

अनुपमा ने बा के सामने प्रण लिया था कि दोषी को वो खुद गिरेबान पकड़कर जेल भेजेगी। ऐसे में अनुपमा बेटे की करतूत जानने के बाद उसे पुलिस के हवाले करेगी।

वनराज को ठेंगा दिखाएगी अनुपमाImage Credit : Instagram06 / 08

वनराज को ठेंगा दिखाएगी अनुपमा

वनराज को पारितोष की हरकत के बारे में पहले से पता था, लेकिन इसके बाद भी वह चुप था। ऐसे में अनुपमा उसकी क्लास लगाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

अनुपमा की जिंदगी में जहर घोलेगी आद्याImage Credit : Instagram07 / 08

अनुपमा की जिंदगी में जहर घोलेगी आद्या

रुपाली गांगुली के अनुपमा में देखने को मिलेगा कि आद्या को लगेगा कि अनुज, अनुपमा की वजह से उससे और श्रुति से दूर हो रहा है। ऐसे में वह विलेन बन अनुपमा को दूर भेजने की कोशिश करेगी।

वनराज की पीठ पीछे खेला करेगी डिंपलImage Credit : Instagram08 / 08

वनराज की पीठ पीछे खेला करेगी डिंपल

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनुपमा में डिंपल और टीटू एक-दूजे से प्यार करते हैं। ऐसे में वनराज की पीठ पीछे डिंपल भी टीटू की ओर एक कदम बढ़ाएगी। वहीं पाखी उसका मुंह ताकती रह जाएगी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!