Anupama 7 MAHA Twist: सड़क पर रातें काटेगा शाह परिवार, फिर 'कपाड़िया एम्पायर' का मालिक बनेगा अनुज

Anupama 7 MAHA Twist: स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा में कल देखने को मिला था कि अंकुश अनुज को उसकी दौलत लौटने से मना कर देता है। आज 15 सितंबर के एपिसोड में क्या देखने को मिलेगा जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Authored by: खुशबू डोगराUpdated Sep 15 2024, 10:44 IST
Anupama के आज आएंगे ये 7 महा ट्विस्ट Image Credit : Instagram01 / 07

Anupama के आज आएंगे ये 7 महा ट्विस्ट

Anupama 7 MAHA Twist: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा में इन दिनों काफी ज्यादा ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। सिर्फ यही नहीं कहानी में जहां के तरफ आशा भवन के हालत संभल रहे हैं वहीं दूसरी तरफ शाह हाउस को जल्द ही एक झटका मिलने वाला है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए की आज 15 सितंबर के एपिसोड में क्या बड़े 7 ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।

अंकुश से अपना सबकुछ छिनेगा अनुज Image Credit : Instagram02 / 07

अंकुश से अपना सबकुछ छिनेगा अनुज

अंकुश के बतमीजी करने पर और उसका हिस्सा ना देने पर अनुज फैसला करता है की वह अपना सबकुछ एक-एक कर लेगा। रिपोर्ट्स की मानें तो अनुज अंकुश की कंपनी में काम करेगा।

माही का पालन-पोषण करेगी अनुपमा Image Credit : Instagram03 / 07

माही का पालन-पोषण करेगी अनुपमा

तोषू माही को शाह हाउस में रखने से मना कर देगा और उसे अनाथआश्रम छोड़ने का फैसला करेगा। यह देख अनुपमा माही को आशा भवन में शरण देती है और उसका पालन-पोषण करने का फैसला करती है।

आशा भवन में होगी पार्टीImage Credit : Instagram04 / 07

आशा भवन में होगी पार्टी

माही के आने पर आशा भवन में पार्टी होती है जिसमें अनुज खूब नाचता है। वहीं दूसरी तरह शाह हाउस में जल्द ही सभी के नींद उड़ने वाली है।

शाह हाउस में होंगे तलाक Image Credit : Instagram05 / 07

शाह हाउस में होंगे तलाक

कहानी में आगे देखने को मिला की टीटू बा को बताते है कि वह डीपी के साथ और किंजल तोषू के साथ नहीं रहना चाहते हैं। ऐसे में अब जल्द ही शाह परिवार में दो कपल का तलाक होने वाला है।

अनुज का हौसला बढ़ाएगी अनुपमा Image Credit : Instagram06 / 07

अनुज का हौसला बढ़ाएगी अनुपमा

अखबार में अंकुश अनुज के बारे में झूठी खबर फैला देता है की उसने अपनी कंपनी में फ्रॉड किया और उसका दिवाला निकल गया है। यह देख अनुज आग बबूला हो जाता है लेकिन वहाँ अनुपमा आ जाती है और उसका हौसला बढ़ा देती है.

शाह परिवार होंगे कंगाल Image Credit : Instagram07 / 07

शाह परिवार होंगे कंगाल

सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा की बिल्डर शाह हाउस को खाली करने के लिए 1 घंटा देता है। वहीं दूसरी तरफ आशा भवन में ओणम त्योहार मनाया जा रहा है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!