Anshula Kapoor-Rohan Thakkar's Pre-wedding Celebrations: कपूर फैमिली जश्न में हुई शामिल, अंशुला-रोहन ने निभाई रस्में

Anshula Kapoor-Rohan Thakkar's Pre-wedding Celebrations: अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर जल्द ही शादी करने वाले हैं। शादी से पहले के फंक्शन्स को एन्जॉय करते हुए कपूर फैमिली की पिक्स इंटरनेट पर खूब पसंद की जा रही हैं।

Authored by: Lalit KumarUpdated Jun 22 2026, 11:00 IST
कपूर खानदान हुआ जश्न में शामिल, अंशुला-रोहन ने निभाई रस्मेंImage Credit : Maheepkapoor/anshulakapoor Instagram01 / 06

कपूर खानदान हुआ जश्न में शामिल, अंशुला-रोहन ने निभाई रस्में

Anshula Kapoor-Rohan Thakkar's Pre-wedding Celebrations: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता-निर्देशक बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से शादी करने जा रही है। इस शादी के होने से पहले फंक्शन्स शुरू हो गए हैं। अंशुला-रोहन की शादी एक प्री-वेडिंग फंक्शन में पूरी फैमिली शामिल हुई और जमकर डांस किया, जिसकी पिक्स इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। तो चलिए इन पिक्स पर डालें एक नजर...

लाल जोड़े में नजर आए अंशुला-रोहनImage Credit : Maheepkapoor/anshulakapoor Instagram02 / 06

लाल जोड़े में नजर आए अंशुला-रोहन

महीप कपूर ने जो फोटो शेयर की है, उसके मुताबिक दुल्हा-दुल्हन पारंपरिक रस्मों को निभाने के साथ-साथ प्रार्थना करते नजर आ रहे है। अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर लाल रंग की आउटफिट कैरी की है। हालांकि पिक्स में रोहन का चेहरा नजर नहीं आ रहा है।

जश्न में डूबी कपूर फैमिलीImage Credit : Maheepkapoor/anshulakapoor Instagram03 / 06

जश्न में डूबी कपूर फैमिली

अंशुला की कजिन शनाया कपूर और उनकी मां महिप कपूर और पिता संजय कपूर शादी के जश्न में डूबे नजर आ रहे हैं। तस्वीर में कपूर फैमिली को एन्जॉय करते हुए देखा जा सकता है। शादी के हर फंक्शन में फैमिली मेंबर्स हिस्सा ले रहे हैं।

अंशुला संग फोटो कराई क्लिकImage Credit : Maheepkapoor/anshulakapoor Instagram04 / 06

अंशुला संग फोटो कराई क्लिक

इस फोटो में जान्हवी कपूर, रिया कपूर, संजय कपूर, शनाया कपूर, अर्जुन कपूर और महीप कपूर नजर आ रहे हैं। पूरी कपूर फैमिली ने अंशुला संग फोटो क्लिक कराई है, जिसे हर कोई पसंद कर रहा है।

अंशुला के माथे पर रोहन ने किया तिलकImage Credit : Maheepkapoor/anshulakapoor Instagram05 / 06

अंशुला के माथे पर रोहन ने किया तिलक

यह वाकई बेहद प्यारा पल है, जब रोहन, अंशुला के माथे पर तिलक लगा रहा है। दोनों के बीच के रिश्ते की नाजिदिकी इस पल के बाद देखी जा सकती है। अंशुला ने भी एक तस्वीर शेयर की जिसमें लिखा, 'मेरे सबकुछ।' उन्होंने साथ एक हार्ट स्टिकर भी लगाया था।

अंशुला भी कर रही हैं शादी के जश्न को एन्जॉयImage Credit : Maheepkapoor/anshulakapoor Instagram06 / 06

अंशुला भी कर रही हैं शादी के जश्न को एन्जॉय

अंशुला कपूर भी इस समय अपने शादी एक प्री-वेडिंग फंक्शन्स को खूब एन्जॉय कर रही हैं। इस तस्वीर में उनके चेहरे पर जो मुस्कान है, वो साफ तौर पर देखी जा सकती है। बीते साल जुलाई में अंशुला और रोहन की सगाई हुई थी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!