Anant Ambani- Radhika Merchant: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की तैयारियां शुरु हो चुकी है। कपल 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेंगे। कपल के शादी के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। अनंत और राधिका की संगीत सेरेमनी में बॉलीवुड और हॉलीवुड स्टार्स परफॉर्म करने वाले हैं। आइए जानते हैं अनंत और राधिका की शादी में कौन-कौन से सितारे आएंगे।
हॉलीवुड सिंगर जस्टिन बीबर अनंत और राधिका के संगीत सेरेमनी में परफॉर्म करेंगे। सिंगर हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर अपनी टीम के साथ नजर आए।
सिंगर, रैपर बादशाह अपने दमदार परफॉर्मेंस से अनंत और राधिका की संगीत सेरेमेनी में चार चांद लगाने वाले हैं।
करण औजला अनंत और राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, बादशाह और करण साथ में परफॉर्मेंस देंगे।
बॉलीवुड सिंगर स्टेबिन बेन अपनी सुरीली अवाज से महफिल में समांं बांधेंगे। स्टेबिन की परफॉर्मेंस का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
"बॉर्न टू डाई" से सिंगर लाना डेल रे पॉपुलर हुई थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, ड्रेक और लाना डेल रे भी अनंत और राधिका की शादी की संगीत सेरेमनी में परफॉर्म करने वाले हैं।
हॉलीवुड सिंगर एडेल भी अनंत और राधिका की शादी में अपनी परफॉर्मेंस से चार चांद लगाएंगी। एडले के परफॉर्मेंस का हर किसी को इंतजार है।
अनंत और राधिका की शादी से पहले मामेरु फंक्शन हुआ था। इस फंक्शन में जाह्नवी कपूर अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ नजर आई थीं। अंबानी परिवार शादी के सभी फंक्शन को ग्रैंड तरीके सेलिब्रेट कर रहा है।