Aly Goni Jasmin Bhasin Iftaar Party Photos: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन और अली गोनी की जोड़ी हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती है। अली गोनी और जैस्मिन भसीन ने बीते दिन अपने घर पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया, जिससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। अली गोनी और जैस्मिन भसीन के घर आयोजित हुई इफ्तार पार्टी में इंडस्ट्री के कई नामी सितारे पहुंचे, जिसमें भारती सिंह, जन्नत जुबैर से लेकर रैपर रफ्तार और 'बिग बॉस 17' विजेता मुनव्वर फारूकी तक शामिल हैं। खास बात तो यह है कि इफ्तार पार्टी के साथ-साथ अली गोनी का जन्मदिन भी सेलिब्रेट हुआ। तो चलिए एक नजर डालते हैं अली गोनी-जैस्मिन भसीन की इफ्तार पार्टी की झलकियों पर-
टीवी एक्टर अली गोनी और एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने शानदार अंदाज में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इस खास मौके पर उन्होंने अपने घर में खूबसूरत सजावट भी की।
अली गोनी और जैस्मिन भसीन के घर इफ्तार पार्टी के खास मौके पर सितारों की महफिल सजी। मुनव्वर फारूकी अपनी पत्नी मेहजबीन कोटवाला संग पहुंचे तो वहीं सना मकबूल भी महफिल का हिस्सा बनीं।
इफ्तार पार्टी पर गर्ल गैंग भी एक साथ नजर आई। फोटो में जन्नत जुबैर, जैस्मिन भसीन और सना मकबूल सहित हर किसी के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान नजर आई। इफ्तार पार्टी में हर कोई पारंपरिक आउटफिट में जर आया।
जैस्मिन भसीन ने इफ्तार पार्टी के खास मौके पर ग्रीन सूट पहना था, जिसमें उनका लुक देखने लायक रहा। वहीं दूसरी ओर अली गोनी ब्रलैक कुर्ता-पजामा और शॉल में नजर आए।
बता दें कि बीती 25 फरवरी को अली गोनी का जन्मदिन था। ऐसे में इफ्तार पार्टी के साथ ही अली गोनी का जन्मदिन भी सेलिब्रेट हुआ। फोटो और वीडियो को देख कहा जा सकता है कि इफ्तार पार्टी की रौनक कमाल की थी।
अली गोनी और जैस्मिन भसीन ने इफ्तार पार्टी में शायद ही अपने किसी दोस्त को नहीं बुलाया होगा। फोटो में रैपर रफ्तार से लेकर भारती सिंह के बेटे लक्ष्य तक नजर आए। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं और फैंस भी इसपर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
अली गोनी और जैस्मिन भसीन की इफ्तार पार्टी में 'लाफ्टर शेफ्स' की स्टार कास्ट भी दिखाई दी। निया शर्मा, राहुल वैद्य, कश्मीरा शाह, करण कुंद्रा और अभिषेक कुमार साथ में पोज देते दिखे। वहीं भारती सिंह भी इफ्तार पार्टी का हिस्सा बनी थीं।