बॉलीवुड की अभिनेत्रियों पर खूबसूरत दिखने का प्रेशर होता है। इस वजह से हसीनाएं अपने चेहरे पर मेकअप लगाती हैं ताकि वो ग्लोइंग और खूबसूरत नजर दिखे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ हसीनाएं अपने चेहरे पर मेकअप लगाने से परहेज करती है। ये हसीनाएं अपनी त्वचा को खूबसूरत रखने के लिए दादी- नानी का नुस्खा अपनाती है। इस लिस्ट में आलिया भट्ट से लेकर कियारा आडवाणी तक का नाम शामिल है।
दीया मिर्जा अपने त्वचा को खूबसूरत रखने के लिए घरेलु नुस्खों को रखने का इस्तेमाल करती हैं। एक्ट्रेस अपने रेगुलर यूज में भी मिनमल मेकअप का इस्तेमाल करती हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम अपने इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि वो अपनी स्किन केयर के लिए नेचुरल तरीकों का इस्तेमाल करती हैं।
दीपिका पादुकोण खूबसूरत होने के साथ-साथ बेहतरीन एक्ट्रेस भी हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने सोशल मीडिया पर नेचुरल लुक में फोटो शेयर करती हैं।
90 के दशक की हीरोइन प्रीति जिंटा को आज भी फैंस खूब पसंद करते हैं। एक्ट्रेस जल्द लाहौर 1947 से बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं।
श्रद्धा कपूर नेचुरल ब्यूटी है। एक्ट्रेस अपने लुक को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। श्रद्धा अक्सर बिना मेकअप के स्पॉट होती हैं।
कियारा आडवाणी फैंस की फेवरेट हैं। एक्ट्रेस अपनी दिलकुश अदाओं की वजह से खूब लाइमलाइट में रहती हैं।
आलिया भट्ट अक्सर अपने सोशल मीडिया पर नो मेकअप लुक में फोटो शेयर करती हैं। एक्ट्रेस इवेंट्स में भी मिनमल मेकअप लुक में नजर आती हैं।