रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के पावर कप्लस में से एक है। दोनों की जोड़ी को दर्शक खूब पसंद करते हैं। एक्टिंग के मामाले में आलिय रणबीर से कई बेहतर है। हम आपको रणबीर की फिल्में के बारे में बता रहे हैं जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई। इन फिल्मों की वजह से एक्टर के करियर को काफी नुकसान पहुंचा है। इस लिस्ट में जग्गा जासूस से लेकर रॉय तक का नाम शामिल है।
रणबीर की बॉम्बे वेलवेट को बनाने में 115 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। एक्टर की फिल्म बुरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी।
जग्गा जासूस साल 2017 में रिलीज हुई थी। रणबीर-कैटरीना की इस फिल्म को बनाने में 125 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।
रणबीर कपूर ने शमशेरा से वापसी की थी। लेकिन ये फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हो गई। इस फिल्म का बजट 150 करोड़ था।
रणबीर कपूर की रॉय बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिटी थी। एक्टर के लिए ये फिल्म डिजास्टर साबित हुई थी।
रणबीर कपूर की बेशर्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को बनाने में 100 करोड़ का खर्च आया था।
रणबीर कपूर इन दिनों रामायण की शूटिंग में बिजी है। एक्टर इस फिल्म में भगवान राम का किरदार प्ले कर रहे हैं।
रणबीर की पत्नी आलिया की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। एक्ट्रेस की लगभग सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट ही रही है।