आमिर खान के भांजे इमरान खान ने एक इंटरव्यू के दौरान चौंकाने वाला खुलासा किया है और बताया है कि एक दफा वो फिल्म प्रमोशन के सिलसिले में दुबई गए हुए थे। यहां उन्हें एक इवेंट का ऑफर आया, जिस पर जाने के लिए उन्हें एक गोल्डन आईफोन मिलता। वो इतने थके हुए थे कि उन्होंने इवेंट पर जाने से मना कर दिया लेकिन तुरंत ही उनके एक सीनियर एक्टर ने ये इवेंट लपक लिया और दिनभर इंटरव्यूज के बाद भी वहां पर रिबन काटने के लिए पहुंच गए। आइए आपको बताते हैं कि इमरान खान ने किस एक्टर की ओर इशारा किया है?
एक्टर इमरान खान ने एक फनी किस्सा सुनाते हुए बताया है कि इंडस्ट्री में बहुत सारे एक्टर सिर्फ पैसे के लिए काम करते हैं। पैसों के लिए कुछ एक्टर्स कुछ भी कर सकते हैं। दुबई में भी उनके साथ कुछ ऐसा हुआ था, जिसके बाद वो चौंक गए थे क्योंकि उनके एक सीनियर एक्टर ने पैसों के लिए एक स्टोर की ओपनिंग का इवेंट एक्सेप्ट कर लिया था।
इमरान खान ने बताया कि एक दफा वो फिल्म प्रमोशन के सिलसिले में दुबई गए थे, जहां उन्होंने दिनभर इंटरव्यूज दिए। इसी समय उनके पास एक स्टोर की ओपनिंग का न्योता आया, जिसके लिए उन्हें गोल्डन आईफोन मिलता। इमरान ने थकाम की वजह से ये न्योता ठुकरा दिया और अपने रूम में चले गए।
इमरान खान ने आगे बताया कि उनके साथ एक सीनियर एक्टर भी था, जिसने इस इवेंट का न्योता स्वीकार कर लिया। जहां इमरान खान थकान के बाद अपने कमरे में जाकर सोने लगे, वहीं इस सीनियर एक्टर ने स्टोर की ओपनिंग का रिबन काटा और उसके बदले में उसे एक गोल्डन आईफोन मिला।
जब से इमरान खान का ये इंटरव्यू वायरल हुआ है तब से लगातार लोग ये मान रहे हैं कि इमरान खान अपने सीनियर एक्टर अक्षय कुमार की बात कर रहे हैं। इन दोनों ने वन्स अपऑन अ टाइम इन मुंबई दोबारा में साथ काम किया था और इसके लिए दोनों दुबई भी गए थे। लोग लगातार रेडइट पर उस वक्त की खबरें शेयर कर रहे हैं और सबूत दे रहे हैं कि इमरान खान जिस सीनियर एक्टर की बात कर रहे हैं, वो अक्षय कुमार ही हैं।