TV Stars Separate In Just Few Years Of Marriage: शादी का रिश्ता बेहद अनमोल माना जाता है। शादी हमेशा के लिए दो लोगों को जोड़ देती है। लेकिन हमारे टीवी के कई सितारे ऐसे हैं, जिनसे शादी कुछ साल भी नहीं संभाली गई और वे कुछ ही वक्त में अलग हो गए। इस लिस्ट में करण सिंह ग्रोवर-जेनिफर विंगेट से लेकर श्वेता तिवारी-अभिनव शुक्ला तक का नाम शामिल है। वहीं अब इसमें 'पंड्या स्टोर' एक्टर अक्षय खरोड़िया और दिव्या पुनेथा भी शामिल हो गए हैं।
दलजीत कौर और निखिल पटेल की शादी महज एक ही साल में टूट गई। दलजीत कौर ने निखिल पटेल पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। वहीं निखिल पटेल का कहना है कि उन्होंने शादी की ही नहीं।
'ये है मोहब्बतें' एक्टर अभिषेक मलिक ने सुहानी चौधरी संग शादी रचाई थी। लेकिन उनकी ये शादी कुछ ही सालों में टूट गई। अभिषेक और सुहानी का कहना था कि उनके बीच ताल-मेल की कमी है।
श्वेता तिवारी और अभिनव कोहली ने साल 2013 में शादी की थी। लेकिन साल 2019 में अभिनव और श्वेता अलग हो गए। दोनों के तलाक के वक्त जमकर बवाल भी हुआ था।
करण सिंह ग्रोवर और श्रद्धा निगम की शादी महज एक साल में ही टूट गई थी। दोनों ने साल 2008 में शादी की थी, लेकिन 10 महीने के अंदर-अंदर ही उन्होंने तलाक फाइल कर दिया।
करण वीर मेहरा और निधि सेठ ने साल 2021 में शादी की थी। लेकिन उनकी ये शादी ज्यादा वक्त तक नहीं टिक पाई। उन्होंने 2023 में अलग होने का फैसला कर लिया।
करण सिंह ग्रोवर ने साल 2012 में जेनिफर विंगेट के साथ शादी की थी। बताया जाता है कि दोनों की शादी बहुत जल्दबाजी में हुई। लेकिन उन्होंने भी 10 महीने में तलाक फाइल कर दिया।
अक्षय खरोड़ा और दिव्या पुनेथा ने 2021 में 20 जून को शादी रचाई। लेकिन हाल ही में अक्षय खरोड़ा ने पोस्ट शेयर कर बताया कि दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है। बता दें कि उनकी एक बेटी भी है।