Aishwarya Rai Bachchan shocking face transformation: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन बढ़ती उम्र के साथ थोड़ी मोटी होती जा रही हैं। ऐश्वर्या का ये मोटापा लोगों को इसलिए चौंका रहा है क्योंकि ये सामान्य नहीं लग रहा है। असल में जिस तरह से अचानक ऐश के होठ और गाल मोटे हुए हैं, उन्हें देखकर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि उन्होंने चेहरे पर सर्जरी कराई है, जिसके चलते उनका चेहरा ऐसा हो गया है। आइए आपको ऐस की लेटेस्ट तस्वीरें दिखाते हैं, जिनकी वजह से इंटरनेट पर हंगामा बरपा हुआ है।
बॉलीवुड हसीना ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan News) बीती रात दुंबई इवेंट से लौटीं। जब ऐश एयरपोर्ट से बाहर आ रही थीं तब मीडिया ने उन्हें कैमरे में कैद किया। ऐश ब्लैक रंग की ड्रेस पहनकर दुबई से लौटी थीं।
अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन जब एयरपोर्ट से बाहर आ रही थीं, तब उनके चेहरे पर मंद-मंद मुस्कान थी। काफी लम्बे समय के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन यूं मुस्कुराते हुए स्पॉट हुई हैं। लोगों को ऐश का मुस्कुराता हुआ चेहरा काफी पसंद आ रहा है।
अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन की ये तस्वीरें जैसे ही मीडिया में आईं लोगों ने उनके चेहरे में आए बदलाव को नोटिस कर लिया। ऐश के होठ पहले से ज्यादा मोटे और गाल पहले से ज्यादा फूले-फूले लग रहे हैं। लोग मान रहे हैं कि ऐश ने सुंदर दिखने के लिए मेडिकल साइंस का सहारा लिया है।
लोग ऐश्वर्या राय बच्चन की फोटोज और वीडियो पर लगातार कमेंट कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि वो पहले ही खूबसूरत लगती थीं। एक व्यक्ति ने कमें में लिखा है, 'ऐश ने ये क्यों कराया है? वो नैचुरल ब्यूटी थी और उन्हें चेहरे पर बदलाव कराने की जरूरत नहीं थी।'
मीडिया की भीड़ को चीरते हुए ऐश्वर्या राय बच्चन चुपचाप कार में बैठ गईं। ऐश्वर्या और मीडिया का रिश्ता काफी मधुर रहा है, जिस कारण उन्होंने कार का गेट बंद करने से पहले एक बार मुड़कर मीडिया को देखा और बाय-बाय स्माइल दी।