आज शाम सोमवार को मुंबई में 69 फिल्मफेयर अवॉर्ड 2024 की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई जिसमें जान्हवी कपूर, वरुण धवन और करण जौहर ने द्वीप प्रज्वलित कर कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ किया। द्वीप जलाने से पहले वरुण ने अपने जूते उतारे जिससे उन्होंने अपने फैंस का दिल जीत लिया। स्टार ने इस मौके पर होने वाले फिल्मफेयर अवॉर्ड को लेकर चर्चा की। इसी के साथ 69फिल्मफेयर आयोजक की पूरी टीम एक साथ नजर आई और होने वाले अवॉर्ड शो को लेकर चर्चा करते दिखाई दिए ।
वरुण धवन और करण जौहर 69 फिल्मफेयर अवॉर्ड की चर्चा करते नजर आए। दोनों स्टार्स होने वाले शो में परफ़ॉर्म भी करते दिखाई दे सकते हैं।
69 फिल्मफेयर कॉन्फ्रेंस की शुरुआत करण जौहर , वरुण धवन और जान्हवी कपूर ने द्वीप प्रज्वलित कर की।
वरुण धवन ने भारतीय संस्कृति को अपनाते हुए द्वीप जलाने से पहले अपने जूते उतारे और फिर प्रज्वलन किया।
वरुण धवन और करण जौहर इस मौके पर ब्लैक सूट पहने नजर आए। वरुण ने अपना डैशिंग लुक कैरी करते हुए इवेंट में शिरकत की।
जान्हवी कपूर ने कॉन्फ्रेंस में व्हाइट शर्ट के साथ बेल बॉटम पैंट पहनी थी जो उनपर खूब जच रही थी।
बता दें कि 69 फिल्मफेयर अवॉर्ड दो दिन चलने वाला है जिसमें सितारों का मेला देखने को मिलेगा।
69 फिल्मफेयर अवॉर्ड 27-28 जनवरी को गुजरात में होगा, जिससे गुजरात पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
69 फिल्मफेयर अवॉर्ड 2024 में करीना कपूर, रणबीर कपूर, कार्तिक आर्यन, वरुण धवन, जान्हवी कपूर और अन्य स्टार्स परफ़ॉर्म करने वाले हैं।
69फिल्मफेयर अवॉर्ड 2024 पहली बार दो दिन का होगा जिसमें पहले दिन 27 जनवरी को टेक्निकल अवॉर्ड प्लस फैशन शो होगा, वहीं दूसरे दिन मेन अवॉर्ड शो होगा ।
जान्हवी कपूर ने बताया कि वह पहली बार अपनी माँ श्रीदेवी के साथ फिल्मफेयर इवेंट में आई थी, जो उन्हें आज तक याद है।