Graduation के बाद सबसे ज्यादा कमाई वाले 7 कोर्स, इन्हें पढ़ लिया तो लाखों की सैलरी पक्की

ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी करने के बाद हर छात्र का यही सपना होता है कि उसे एक ऐसी नौकरी मिले, जिसमें सम्मान के साथ-साथ बेहतरीन सैलरी पैकेज भी हो। आज के इस दौर में केवल ग्रेजुएशन डिग्री के दम पर हाई-पेइंग जॉब पाना थोड़ा मुश्किल हो गया है। इसलिए कॉर्पोरेट जगत की मांग को देखते हुए ग्रेजुएशन के बाद सही प्रोफेशनल या पोस्ट-ग्रेजुएशन कोर्स चुनना बहुत जरूरी है। आपको पता होना चाहिए कि एक बेहतरीन करियर के लिए कौन-सा कोर्स बेहतर रहेगा। तो आइए जानते हैं ग्रेजुएशन के बाद 7 ऐसे कोर्स के बारे में, जिसे करने के बाद आपका करियर सेट हो जाएगा।

Authored by: वर्षा कुशवाहाUpdated May 23 2026, 13:30 IST
MBAImage Credit : Canva01 / 07

MBA

​कॉर्पोरेट जगत में लीडरशिप, मैनेजमेंट और बिजनेस स्ट्रेटेजी के लिए एमबीए एक सबसे शानदार विकल्प है। ग्रेजुएशन के बाद किसी अच्छे बी-स्कूल या IIM से एमबीए करने पर फ्रेशर्स आसानी से 10 से 25 लाख रुपये तक का पैकेज प्राप्त कर सकते हैं।​

डेटा साइंस और एनालिटिक्स (Data Science & Analytics)​Image Credit : Canva02 / 07

डेटा साइंस और एनालिटिक्स (Data Science & Analytics)​

​बदलते दौर और डिजिटल की इस दुनिया में तेजी से डेटा साइंस और एनालिटिक्स की मांग बढ़ रही है। ऐसे में हाई सैलरी कोर्स में डेटा साइंस और एनालिटिक्स कोर्स शामिल किया जाता है। इसमें छात्र पाइथन (Python), एसक्यूएल (SQL) और मशीन लर्निंग सीखकर आप बेहतरीन जॉब पा सकते हैं। कोर्स के बाद शुरुआती सैलरी औसतन 5 से 10 लाख रुपये सालाना मिल जाएगी। अनुभव के बाद यह आंकड़ा 25 से 40 लाख रुपये भी जा सकता है।​

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग (AI & ML)​Image Credit : Canva03 / 07

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग (AI & ML)​

​आर्टिफिशियल इंटेंलिजेंस इस समय सबसे प्रसिद्ध और हाई इनकम कोर्स में शामिल किया जा रहा है। क्योंकि कई कंपनियां केवल उन उम्मीदवारों की तलाश में है, जिन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग में शिक्षा प्राप्त की है। यही वजह ह कि इस कोर्स को करने बाद आप शुरुआती सैलरी ही 8 से 15 लाख पा सकते हैं। इसमें अनुभव प्राप्त करने के बाद आपकी सैलरी 25 लाख से भी ऊपर जा सकती है।​

फुल स्टैक वेब डेवलपमेंट Image Credit : Canva04 / 07

फुल स्टैक वेब डेवलपमेंट

​वेब डेवलपमेंट भी आज के इस युग में एक महत्वपूर्ण कार्य है। यदि आपको कोडिंग में रुचि है, तो 6 से 12 महीने का फुल स्टैक डेवलपमेंट कोर्स आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि इसे करने के बाद आप 5 से 12 लाख रुपये प्रति वर्ष कमा सकते हैं। इतना ही नहीं इसमें एक बार अच्छा अनुभव मिल जाए तो कई बेहतरीन कंपनियां आपको 20 लाख में भी हायर कर सकती हैं।​

डिजिटल मार्केटिंग (Digital Marketing)Image Credit : Canva05 / 07

डिजिटल मार्केटिंग (Digital Marketing)

​डिजिटल के इस दौर में डिजिटल मार्केटिंग को कैसे भूल जा सकता है। यह सबसे तेजी से उभरता हुआ और कम समय में सीखने वाला कोर्स है। इसमें एसईओ (SEO), सोशल मीडिया मार्केटिंग और कंटेंट स्ट्रेटेजी जैसे स्किल्स सिखाए जाते हैं। ग्रेजुएशन के बाद आप इसमें डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं नहीं तो एमबीए इन डिजिटल मार्केटिंग कर सकते हैं। किसी अच्छी कंपनी में इसकी शुरुआती सैलरी ही 10 से 15 लाख होती है।​

फाइनेंशियल मॉडलिंग और इन्वेस्टमेंट बैंकिंग (Financial Modeling)​Image Credit : Canva06 / 07

फाइनेंशियल मॉडलिंग और इन्वेस्टमेंट बैंकिंग (Financial Modeling)​

​फाइनेंस एक अच्छा करियर ऑप्शन है और सबसे अधिक कमाई वाले कोर्स में भी आता है। इसमें आपको फाइनेंशियल स्टेटमेंट्स का विश्लेषण करना और निवेश की रणनीति बनाना सिखाया जाता है। इस कोर्स को करने के बाद आपकी शुरुआती सैलरी 8 से 12 लाख रुपये हो सकती है।​

सर्टिफाइड पब्लिक अकाउंटेंट (CPA) या चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA)​Image Credit : Canva07 / 07

सर्टिफाइड पब्लिक अकाउंटेंट (CPA) या चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA)​

​कॉमर्स (B.Com, BBA) के छात्रों के लिए फाइनेंस और अकाउंटिंग सेक्टर में सीए या सीपीए (CPA) का कोर्स सबसे ज्यादा सैलरी वाला माना जाता है। इस कोर्स को पूरा करने के बाद आपका शुरुआती पैकेज ही 7 लाख से 15 लाख के बीच का होता है। अनुभव प्राप्त करने के बाद अच्छी कंपनियों में आप इसका दुगना कमा सकते हैं।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!