आयुषी प्रधान ओडिशा के भुवनेश्वर की रहने वाली हैं। आयुषी ने इस बार यूपीएससी सिविल सर्विस 2023 की परीक्षा रैंक 36 लाकर क्रैक कर ली है। बता दें कि उन्होंने तीसरी बार UPSC क्रैक किया है।
आयुषी प्रधान की स्कूलिंग भुवनेश्वर से हुई है। बेहद साधारण परिवार से आने वाली आयुषी शुरू से पढ़ाई में अव्वल रही हैं। 12वीं के बाद आयुषी डॉक्टरी करना चाहती थीं, लेकिन NEET में पास ना होने के चलते उन्हें बीटेक में एडमिशन लेना पड़ा।
आयुषी ने कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग करने के बाद MBA में एडमिशन लिया। इस दौरान उन्होंने UPSC करने का कभी सोचा ही नहीं था। वो कॉलेज प्लेसमेंट की तैयारी में लग गईं। एमबीए के बाद उनका चयन एक प्राइवेट कंपनी में हो गया।
आयुषी अपनी मां के साथ एक गांव में NGO टीम के साथ गईं थीं। इस दौरान ही गांव की हालत देखकर उनका मन सिविल सर्विस में जाने का हुआ। हालांकि, आयुषी ने प्राइवेट नौकरी ज्वॉइन कर ली थी। उन्होंने अचानक नौकरी छोड़ दी और UPSC की तैयारी में लग गईं।
आयुषी ने UPSC परीक्षा पहले ही प्रयास में पास कर ली थी। हालांकि उनका इंटरव्यू में सेलेक्शन नहीं हुआ। दूसरे प्रयास में आयुषी को रैंक 334 मिला था और वो IDES कैडर के लिए चुनी गईं।
एक इंटरव्यू में आयुषी बताती हैं कि उन्होंने यूपीएससी की तैयारी के लिए कभी कोई कोचिंग नहीं की। अपने तीसरे प्रयास में आयुषी को रैंक 26 प्राप्त हुआ है और वो IAS ऑफिसर के लिए सेलेक्ट हो गई हैं।