एम्स गोरखपुर में MBBS की कितनी सीटें, NEET में कितने नंबर पर मिलेगा दाखिला

How Many MBBS Seats in AIIMS Gorakhpur how many NEET marks required for admission: एमबीबीएस में एडमिशन की चाहत रखने वाला हर शख्स टॉप मेडिकल कॉलेज में एडमिशन चाहता है। भारत में टॉप मेडिकल कॉलेज की लिस्ट में सबसे ऊपर नाम आता है अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का। एम्स गोरखपुर की गिनती भी देश के श्रेष्ठ संस्थानों में होती है। आइए जानते हैं कि इस कॉलेज में एमबीबीएस की कितनी सीटें हैं और कितनी फीस है?

Authored by: कुलदीप राघवUpdated May 23 2026, 09:16 IST
एमबीबीएस में एडमिशन की चाहतImage Credit : Canva/Instagram01 / 07

एमबीबीएस में एडमिशन की चाहत

एमबीबीएस में एडमिशन की चाहत रखने वाला हर शख्स टॉप मेडिकल कॉलेज में एडमिशन चाहता है। भारत में टॉप मेडिकल कॉलेज की लिस्ट में सबसे ऊपर नाम आता है अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का।

एम्स गोरखपुर की बातImage Credit : Canva/Instagram02 / 07

एम्स गोरखपुर की बात

एम्स गोरखपुर की गिनती भी देश के श्रेष्ठ संस्थानों में होती है। आइए जानते हैं कि इस कॉलेज में एमबीबीएस की कितनी सीटें हैं और कितनी फीस है?

125 सीटें Image Credit : Canva/Instagram03 / 07

125 सीटें

इस सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की करीब 125 सीटें हैं, जिसमें सबसे ज्यादा जनरल कैटेगरी की 50 से अधिक सीटें हैं। इस कॉलेज में एडमिशन आसानी से नहीं मिलता है।

कितनी है फीसImage Credit : Canva/Instagram04 / 07

कितनी है फीस

एम्स गोरखपुर की फीस की बात करें तो यहां ट्यूशन फीस 1,350 रुपये है। एकेडमिक फीस 300 रुपये, हॉस्टल फीस 990 रुपये सालाना है।

कितना होना चाहिए नीट स्कोर Image Credit : Canva/Instagram05 / 07

कितना होना चाहिए नीट स्कोर

यहां सामान्य वर्ग के लिए नीट स्कोर 660-670 के बीच होना चाहिए। इसी तरह ओबीसी कैटेगरी के लिए 645-655 के बीच नीट स्कोर होना चाहिए

बदल सकती है कटऑफImage Credit : Canva/Instagram06 / 07

बदल सकती है कटऑफ

हालांकि हर साल कटऑफ में बदलाव होता है। हर साल छात्रों की संख्या, स्कोर ट्रेंड और सीटों के आधार पर कटऑफ में बदलाव हो जाता है। देखना होगा कि इस बार कटऑफ कितनी जाती है।

21 जून को नीट Image Credit : Canva/Instagram07 / 07

21 जून को नीट

बता दें कि नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 21 जून को होना है। पहले यह परीक्षा 3 मई को आयोजित की गई थी लेकिन पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद इसे रद्द कर दिया गया था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!