बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स कैसे लिखते हैं कॉपी, देखें उनका तरीका

बोर्ड परीक्षा की घड़ी नजदीक आ चुकी है। सभी छात्रों ने ज्यादा से ज्यादा सिलेबस कवर कर लिया होगा और स्मार्ट स्टूडेंट्स रिवीजन में लगे होंगे या कॉपी राइटिंग के टिप्स सीख रहे होंगे। बता दें, सवालों के जवाब आना और उन्हें लिखने का तरीका आना ये दोनों अलग और जरूरी बातें हैं। चलिए जानते हैं How TO WRITE PERFECT ANSWERS

Authored by: नीलाक्ष सिंहUpdated Jan 20 2026, 07:37 IST
बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स कैसे लिखते हैं कॉपी, देखें उनका तरीकाImage Credit : TNN01 / 07

बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स कैसे लिखते हैं कॉपी, देखें उनका तरीका

बोर्ड एग्जाम में ज्यादा से ज्यादा मार्क्स पाने के लिए सीधे सटीक शब्दों में लिखने की जरूरत है। इस दौरान कॉपी साफ और स्ट्रक्चर्ड दिखनी चाहिए। एक अच्छी हैंडराइटिंग आपको अच्छे नंबर दिलाने में अहम भूमिका निभाते हैं। क्लैरिटी का ध्यान रखना, डायग्राम/बुलेट पॉइंट्स का इस्तेमाल करना, कीवर्ड्स को हाइलाइट करना, वर्ड लिमिट में अपना जवाब देना ये सब बोर्ड परीक्षा में अच्छे नंबर पाने की टिप्स हैं।

Board exam me copy kaise likheImage Credit : TNN02 / 07

Board exam me copy kaise likhe

अगर आपभी कभी ऐसा सोचते हैं पढ़ते तो खूब हैं लेकिन, नंबर मनचाहे नहीं आते तो ये लेख आपके काम का है, क्योंकि बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स कैसे लिखते हैं, इससे मिलती जुलती कुछ कॉपी इंटरनेट पर मौजूद हैं, जिन्हें इस लेख में दिखाया गया है।

Board Exam Writing TipsImage Credit : TNN03 / 07

Board Exam Writing Tips

आप भले अंग्रेजी मीडियम से हों या हिंदी, ये Board Exam Writing Tips आपके जरूर काम आएंगे। फोटो में देखें यहां लेटर लिखा है, आपको तरीका समझना है, यहां कैसे पता और तारीख एक तरफ लिखी है और दूसरी तरफ सुदंर तरीके से बिना काटपीट के विषय के साथ लेटर को लिखा गया है।

Very Short AnswerImage Credit : TNN04 / 07

Very Short Answer

यहां देखिए 2 — 2 नंबर के सवाल देने थे, इस स्टूडेंट ने सेक्शन और आंसर को बीच में हाइलाइट किया फिर क्रम से सभी सवालों का जवाब सीमित शब्दों में दिया, इसीलिए इसे 2 — 2 नंबर दिए गए।

Short AnswerImage Credit : TNN05 / 07

Short Answer

ये 4 नंबर के सवाल होते हैं, आमतौर पर इन्हें आधे पेज पर खत्म कर देना चाहिए। अब इस चित्र को देखिए यहां एक पेज पर दो जवाब दिया गया है, यानी केवल दो सवालों को कवर किया गया है, जिससे कॉपी सुंदर और बैलेंस दिख रही है। तभी इसे पूरे नंबर दिए गए हैं।

Long AsnwerImage Credit : TNN06 / 07

Long Asnwer

लॉन्ग आंसर में आप देख सकते हैं कि कैसे एक पेज पर आंसर को खत्म किया गया है। यहां कोई काटपीट नहीं हैं, सोच समझ कर शब्दों को पिरोया गया है, और सबसे खास बात 3 पैराग्राफ में आंसर​ दिया गया है।

अलाइमेंटImage Credit : TNN07 / 07

अलाइमेंट

ध्यान रहे, कॉपी अच्छी दिखती है तो नंबर देने में हाथ खुलता है, ऐसे में अलाइमेंट का खास ध्यान रखें। कॉपी के पेज पर ऐसे लिखें कि दोनों तरफ मार्जिन (हाशिया) दिया हो।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!