ये हैं देश की 5 सबसे महंगी मेट्रो, किराया भी जान लें और जानें आपकी मेट्रो का हाल

मेट्रो ट्रेनों में देश के शहरों में यात्रा के अनुभव को बदलकर रख दिया है। मेट्रो के आने से यात्रा आरामदायक और सस्ती भी हुई है। मेट्रो की वजह से सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव भी कम हुआ है। लेकिन हाल के दिनों में मेट्रो की टिकटों के दाम बढ़े हैं। चलिए जानते हैं इस समय देश की सबसे महंगी मेट्रो कहां पर है।

Slideshow/s by: दिगपाल सिंहUpdated Apr 25 2025, 18:07 IST
बढ़े किराए की मार01 / 09

बढ़े किराए की मार

समाज के हर वर्ग के लिए सस्ती दरों पर सफर की सुविधा मुहैया कराने वाली मेट्रो में किराया बढ़ने से यात्रियों की संख्या में गिरावट की बात कही जा रही है।

23 शहरों में मेट्रो का विस्तार02 / 09

23 शहरों में मेट्रो का विस्तार

आज के मौजूदा समय की बात करें तो फिलहाल देश में 11 राज्यों के 23 शहरों में मेट्रो का संचालन हो रहा है। इन सभी शहरों में कुल मिलाकर हजार किमी से ज्यादा का मेट्रो नेटवर्क है।

नम्मा मेट्रो03 / 09

नम्मा मेट्रो

देश की सबसे महंगी मेट्रो की बात होती है तो इसमें नम्मा मेट्रो का भी नाम आता है, जिसने हाल ही में किराए में 50 फीसद तक बढ़ोतरी की है। बेंगलुरू में चलने वाली नम्मा मेट्रो का अधिकतम किराया 60 से बढ़कर 90 रुपये हो गया है। 2 किमी के लिए 10 रुपये और 30 किमी से अधिक दूरी के सफर के लिए 90 रुपये का किराया लगता है।

स्मार्ट कार्ड से सफर04 / 09

स्मार्ट कार्ड से सफर

नम्मा मेट्रो में स्मार्ट कार्ड से सफर करने पर गैर भीड़भाड वाले घंटों में यानी नॉन पीक आवर्स में 5 फीसद की छूट मिलती है। रविवार और राष्ट्रीय अवकाश के दिनों में नम्मा मेट्रो के किराए में 10 फीसद की छूट दी जाती है। हालांकि, स्मार्ट कार्ड में न्यूनतम बैलेंस 90 रुपये जरूरी है।

दिल्ली मेट्रो05 / 09

दिल्ली मेट्रो

दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क 353 किमी का है। 2 किमी तक का किराया 10 रुपये है, जबकि 32 किमी से अधिक का सफर करने पर अधिकतम 60 रुपये का किराया चुकाना होता है। इसके अलावा दिल्ली मेट्रो में स्मार्ट कार्ड और मल्टीपल जर्नी क्यूआर कार्ड से सफर करने पर नॉन पीक आवर्स में 10 फीसद छूट भी मिलती है। रविवार और राष्ट्रीय अवकाश पर भी 10 फीसद छूट मिलती है।

हैदराबाद मेट्रो06 / 09

हैदराबाद मेट्रो

हैदराबाद मेट्रो का नेटवर्क 69 किमी का है और यहां पर 2 किमी तक के सफर के लिए कम से कम 10 रुपये का किराया लगता है। हैदराबाद मेट्रो में 26 किमी से अधिक सफर करने पर ज्यादा से ज्यादा 60 रुपये का किराया चुकाना होता है। इस मेट्रो में क्यूआर कार्ड्स पर नॉन पीक आवर्स में 10 फीसद की छूट मिलती है।

मुंबई मेट्रो07 / 09

मुंबई मेट्रो

मुंबई मेट्रो का नेटवर्क अभी सिर्फ 59 किमी का है। आर्थिक राजधानी में तीन किमी तक के सफर के लिए 10 रुपये और 42 किमी से अधिक के सफर के लिए अधिकतम 80 रुपये किराया लगता है। यात्रियों को स्मार्ट कार्ड से सफर करने पर 5 फीसद और वीकेंड्स व अन्य छुट्टियों के अवसर पर 10 फीसद की छूट मिलती है।

चेन्नई मेट्रो08 / 09

चेन्नई मेट्रो

चेन्नई मेट्रो का नेटवर्क अभी 45 किमी का है और 2 किमी के सफर के लिए 10 रुपये किराया लगता है। 32 किमी से अधिक के सफर के लिए चेन्नई मेट्रो में अधिकतम 50 रुपये का किराया लगता है। यात्रियों को चेन्नई मेट्रो में स्मार्ट कार्ड, क्यूआर कोड और व्हाट्सेप टिकट पर 20 फीसद की भारी छूट मिलती है।

सबसे सस्ती मेट्रो09 / 09

सबसे सस्ती मेट्रो

बात करें सबसे सस्ती और मोस्ट अफोर्डेबल मेट्रो की तो इसमें कोलकाता मेट्रो बाजी मारती है। कोलकाता मेट्रो में छोटी दूरी का किराया 5 रुपये से शुरू होता है और अधिकतम 50 रुपये किराया वसूला जाता है। यहां 25-30 किमी की दूरी के लिए यहां पर यात्रियों को सिर्फ 25 रुपये का किराया चुकाना पड़ता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!