ये हैं देश के 10 सबसे खुश राज्य, जानें आपका राज्य इस लिस्ट में कहां है?
समृद्धि और सांस्कृतिक विरासत एक चीज होती है और किसी का खुश रहना दूसरी बात। जब बात देश के सबसे खुशहाल राज्यों की बात होती है तो इसमें आपका राज्य किस नंबर पर ठहरता है। यहां हम देश के टॉप 10 खुशहाल राज्यों की लिस्ट लेकर आए हैं। चलिए जानते हैं आपके राज्य का हाल क्या है।

महाराष्ट्र
महाराष्ट्र की राजधानी और देश की आर्थिक राजधानी मुंबई इस राज्य का आधार है। इस बड़े राज्य में प्राकृतिक खूबसूरती के साथ सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों की भी कमी नहीं है। यहां धार्मिक त्योहारों को बड़ी धूम-दाम से मनाया जाता है। इसलिए यह राज्य टॉप 10 खुशहाल राज्यों में से एक है।

राजस्थान
राजस्थान का मौसम देश के अन्य हिस्सों से अलहदा है, लेकिन यहां लोगों के जीवन में अद्भुत रंग हैं। सांस्कृतिक विरासत के साथ ही इसका समृद्ध इतिहास और यहां के अद्भुत लोग इस राज्य को सबसे खुशहाल राज्यों में शामिल करते हैं।

उत्तराखंड
अपनी खूबसूरत वादियों और हिल स्टेशनों के लिए पहचान रखने वाले उत्तराखंड की शांत जीवनशैली इसे खुशहाल राज्य बनाती है। यहां आने वाले लोग प्राकृतिक खूबसूरती के साथ ही आध्यात्मिक शांति का भी अनुभव करते हैं।

पंजाब
पंजाब की धरती बहुत ही उपजाऊ है। यहां का समाज आपस में जुड़ा हुआ है और राज्य में लोगों की आमदनी अच्छी है। देश के 10 सबसे खुश राज्यों में पंजाब का नंबर 7वां है।

तमिलनाडु
तमिलनाडु की समृद्ध इतिहास, मंदिर और सांस्कृतिक विरासत इसे देश के सबसे खुश राज्यों में शामिल करते हैं। इस राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतरीन हेल्थकेयर और एजुकेशन से जुड़ी सुविधाएं हैं।

केरल
केरल को गॉड्स ऑन कंट्री भी कहते हैं। विश्व स्तरीय हेल्थकेयर, शानदार एजुकेशन सिस्टम और सामाजिक योजनाओं के चलते यह राज्य हैप्पिनेस के मामले में चोटी के राज्यों में है। केरल की शिक्षा दर भी देश में सबसे ज्यादा है।

गोवा
गोवा में जाकर तो हर कोई खुश हो जाता है। यहां के खूबसूरत बीच और लेड बैक लाइफस्टाइल इसे हैप्पिनेस के मामले में आगे रखते हैं। यहां हाई लेवल का हेल्थ केयर और बैलैंस वर्क लाइफ के साथ ही क्राइम रेट कम होना भी गोवा को हैप्पिनेस के मामले में आगे रखता है।

सिक्किम
सिक्किम भले ही छोटा राज्य हो, लेकिन हैप्पिनेस के मामले में यह देश के बड़े-बड़े राज्यों से काफी आगे है। यहीं की प्राकृतिक खूबसूरती, हाई-स्टैंडर्ड लिविंग इसे आगे रखते हैं।

मिजोरम
मिजोर भी हैप्पिनेस के मामले में देश के टॉप के राज्यों में से एक है। यहां के समाज की आपस में बॉन्डिंग काफी अच्छी है। यहां पर क्राइम रेट काफी कम है, जो यहां लोगों के खुश होने की एक प्रमुख वजह है।

हिमाचल प्रदेश
अपने खूबसूरत घाटियों और वादियों के लिए जाना जाने वाला हिमाचल हैप्पिनेस के मामले में देश में चोटी पर है। जिस तरह से यहां बर्फ की चोटियां चमकती हैं, वैसी ही यहां के लोगों के चेहरों पर स्माइल चमकती है। साफ-सफाई, स्वास्थ्य सुविधाएं और शांत जीवनशैली यह हैप्पिनेस इंडेक्स में टॉप पर है।

आखिर कितने फीट लंबे हैं वैभव सूर्यवंशी, जवाब सपने में भी नहीं सोचा होगा

वैभव सूर्यवंशी को सपने में भी नहीं भूलेंगे ये गेंदबाज

सचिन, युवराज नहीं.. ये दिग्गज है वैभव सूर्यवंशी का आइडियल

UPSC टॉपर IAS शक्ति दुबे ने दिए एग्जाम टिप्स, तैयारी के दौरान न करें ये गलती

गर्मी में गन्ने का जूस पिएं या नारियल पानी, कौन सी बेहतर हाइड्रेटिंग ड्रिंक, किससे बॉडी मिलती है सबसे ज्यादा ठंडक

जाति जनगणना के लिए पीएम मोदी को रेवंत रेड्डी ने कहा धन्यवाद; 'तेलंगाना की सोच को मिला राष्ट्रीय समर्थन'

ESIC की 13वीं उत्तरी अंचल खेल प्रतियोगिता का दिल्ली में हुआ आगाज, 8 राज्यों के 600 से ज्यादा एथलीट ले रहे हिस्सा

14 साल के बच्चे को लेकर चिंतित नहीं हूं, मैच से पहले ट्रेंट बोल्ट की वैभव को चुनौती

सुधरने को तैयार नहीं पाकिस्तान; फिर भारत को दी गीदड़भभकी, बोला- 'अगर कोई कार्रवाई हुई तो...'

अंतरराज्यीय अवैध हथियार सिंडिकेट का दिल्ली पुलिस ने किया भंडाफोड़, एनसीआर और हरियाणा में करते थे सप्लाई, दो आरोपी गिरफ्तार
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited