राम मंदिर परिसर में बाकी कार्यों को लेकर तेजी से निर्माण कार्य जारी है। मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है।
मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक हुई। इस बैठक में शामिल होने के लिए निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे।
राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में बताया गया कि आज से राम मंदिर के शिखर का निर्माण शुरू हो जाएगा। इसके तैयार हो जाने से मंदिर काफी भव्य दिखेगा।
अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि आज से राम मंदिर के शिखर का निर्माण शुरू हो जाएगा। बता दें कि इसकी ऊंचाई 161 फीट होगी, जिसे तैयार होने में चार महीने का वक्त लगेगा।
मंदिर परिसर में बन रहे सप्त मंदिर, जो सात ऋषियों-मुनियों के मंदिर हैं। इसके निर्माण में अब तेजी आ गई है। उम्मीद है आने वाले चार महीने में निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा।
राम मंदिर के निर्माण में गति लाने के लिए तीन दिन की समीक्षा बैठक होनी है। किस तरह से निर्माण में गति लाई जाए, मजदूरों की कमी हो तो कैसे बढ़ाई जाए, तकनीकी लोगों को यदि कमी है, तो उसमें बढ़ोतरी किस प्रकार से की जाए इस पर समीक्षा बैठक होनी है।