नदियों का मायका कहलाता है ये राज्य, यहां बहती हैं सबसे अधिक नदियां

भारत के लोगों में नदियों को लेकर बहुत आस्था है। यहां नदियों की पूजा-अर्चना भी होती है। भारत के हर राज्य में कई छोटी-बड़ी नदियां बहती है। लेकिन सबसे ज्यादा नदियों वाला राज्य मध्य प्रदेश है। जिसे नदियों का मायका भी कहा जाता है। लेकिन एमपी के इन नाम के पीछे की वजह क्या है और यहां पर कौन-कौन सी प्रमुख नदियां बहती हैं, आइए जानते हैं।

Authored by: पूजा कुमारीUpdated Sep 27 2024, 14:37 IST
​भारत में नदियों का महत्व​Image Credit : Twitter01 / 06

​भारत में नदियों का महत्व​

हमारे देश में नदियों का बहुत खास महत्व है। यहां नदियों को मां का दर्जा दिया जाता है और उन्हें देवी की तरह पूजा जाता है। भारत में छोटी-बड़ी बहुत सी नदियां बहती हैं। गंगा नदी देश की सबसे लंबी नदी है। जिसकी लंबाई 2525 किमी है। भारत की सबसे छोटी नदी अरवारी नदी है। जिसकी लंबाई महज 90 किमी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे ज्यादा नदियां किस राज्य में बहती हैं।

​एमपी में सबसे अधिक नदियां​Image Credit : Twitter02 / 06

​एमपी में सबसे अधिक नदियां​

अगर आपको लगता है कि यह राज्य उत्तर प्रदेश है, तो आप बिल्कुल गलत हैं। दरअसल देश में सबसे ज्यादा नदियां मध्य प्रदेश में बहती है। इस राज्य को भारत का दिल भी कहा जाता है। एमपी में छोटी और बड़ी नदी मिलाकर कुल 207 नदियां बहती है।

​नदियों का मायका​Image Credit : Twitter03 / 06

​नदियों का मायका​

मध्य प्रदेश को नदियों का मायका कहा जाता। इसकी वजह ये हैं कि इस राज्य में छोटी बड़ी कई नदियां बहती है। एमपी में प्रायद्वीपीय भारत की कई प्रमुख नदियों का उद्गम स्थान भी है। यहां से कई नदियां निकलकर अन्य राज्यों में पानी और खेती की जरुरतों को पूरा करती हैं। आइए इस राज्य की कुछ अहम नदियों के बारे में जानते हैं।

​नर्मदा नदी​Image Credit : Twitter04 / 06

​नर्मदा नदी​

नर्मदा नदी भारत की प्रमुख नदियों में से एक है। यह नदी मध्य प्रदेश में अमरकंटक की पहाड़ियों से निकलती है। नर्मदा नदी कुल 1312 किमी लंबी है। मध्य प्रदेश में यह नदी 1022 किमी का सफर तय करती है। जिसके बाद यह नदी महाराष्ट्र और गुजरात में जाती है। नर्मदा नदी खंभात की खाड़ी में जाकर गिरती है।

​बेतवा नदी​Image Credit : Twitter05 / 06

​बेतवा नदी​

बेतवा नदी भी इस राज्य की प्रमुख नदियों में शामिल होती है। इस नदी का उद्गम रायसेन जिले के कुमरा गांव से होता है। यह नदी कुल 480 किमी लंबी है। मध्य प्रदेश में यह नदी 380 किमी का सफर तय करती है। बेतवा नदी उत्तर प्रदेश में जाकर हमीरपुर में यमुना नदी से मिल जाती है।

​चंबल नदी​Image Credit : Twitter06 / 06

​चंबल नदी​

चंबल भारत की प्रमुख नदियों में से एक मानी जाती है। इस नदी का उद्गम इंदौर के महू के भादकला वॉटरफॉल से होता है। चंबल नदी की कुल लंबाई करीब 1024 किमी है। मध्य प्रदेश में यह नदी 325 किमी बहती है। जिसके बाद यह राजस्थान और उत्तर प्रदेश में जाती है। चंबल नदी इटावा के पास यमुना नदी में जाकर मिल जाती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!