Holi Market in Delhi: सस्ते दाम में पाएं रंग, गुलाल और पिचकारियां, होली शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं दिल्ली की ये मार्केट्स

भाई जब भी होली आती है, तो हफ्ते भर पहले से सबसे बड़ा सवाल ये रहता है कि रंग, गुलाल, पिचकारियां और कपड़े कहां से खरीदे जाएं? वैसे मिठाई-नमकीन तो आसानी से मिल जाती हैं, लेकिन अगर आप दिल्ली में हैं जनाब, तो इस चिंता का भी हल है। आज हम आपको दिल्ली के कुछ शानदार होली बाजारों के बारे में बताएंगे, जहां आप त्योहार की खरीदारी कर सकते हैं।

Authored by: निलेश द्विवेदीUpdated Feb 22 2026, 16:26 IST
​दिल्ली के होली बाजारImage Credit : Canva01 / 07

​दिल्ली के होली बाजार

होली का त्योहार नजदीक आते ही दिल्ली के बाजार रंगों और रौनक से भर जाते हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों में होली के लिए गुलाल, पिचकारियां, मिठाइयां, कपड़े और गिफ्ट पैक्स खरीदने वालों की भीड़ रहती है। अगर आप बजट में ऑर्गेनिक रंग और पिचकारी खरीदना चाहते हैं, तो ये बाजार आपकी लिस्ट में जरूर होने चाहिए। तो आइए जानें इनके बारे में।

​सदर बाजारImage Credit : Canva02 / 07

​सदर बाजार

दिल्ली का सदर बाजार होली शॉपिंग के लिए सबसे प्रसिद्ध है। यहां थोक में रंग-गुलाल, पिचकारियां, पार्टी स्प्रे, मास्क और कैप जैसी चीजें सस्ते दामों में मिल जाती हैं। हर्बल और ऑर्गेनिक रंग भी आसानी से उपलब्ध हैं। चूंकि यह होलसेल मार्केट है, इसलिए सामान आम बाजारों की तुलना में 30–50% तक सस्ता मिल सकता है।

​चांदनी चौकImage Credit : Canva03 / 07

​चांदनी चौक

घर पर होली की मिठाइयां बनाने के लिए चांदनी चौक बेस्ट है। यहां गुजिया, नमकीन और ठंडाई की पुरानी और मशहूर दुकानें हैं। साथ ही पारंपरिक कुर्ते, साड़ियां और एथनिक ड्रेस भी बजट में उपलब्ध हैं। त्योहार के मौके पर हर्बल गुलाल और सजावटी सामान भी आसानी से मिल जाते हैं।

​पालिका बाजार और कनॉट प्लेसImage Credit : Canva04 / 07

​पालिका बाजार और कनॉट प्लेस

अगर आप होली पार्टी के लिए ट्रेंडी आउटफिट या एक्सेसरीज ढूंढ रहे हैं, तो पालिका बाजार और कनॉट प्लेस पर जरूर जाएं। यहां स्टाइलिश व्हाइट कुर्ते, रंग-बिरंगे गॉगल्स, फेस मास्क, वॉटरप्रूफ मोबाइल कवर और स्पीकर्स जैसी चीजें मिलती हैं। इसके अलावा कनॉट प्लेस पर शानदार ब्रांड्स के शोरूम भी मिलेंगे, जहां आप शॉपिंग कर सकते हैं।

​लाजपत नगर और सरोजिनी नगरImage Credit : Canva05 / 07

​लाजपत नगर और सरोजिनी नगर

होली पर पहनने के लिए सस्ते और फैशनेबल कपड़े चाहिए? तो लाजपत नगर और सरोजिनी नगर आपके लिए सही हैं। यहां व्हाइट और कलरफुल कुर्ते, स्कार्फ, गॉगल्स और फुटवियर कम दामों में मिलते हैं। खासकर कॉलेज स्टूडेंट्स और युवा इन बाजारों में खरीदारी करना पसंद करते हैं।

​करोल बागImage Credit : Canva06 / 07

​करोल बाग

अगर आप होली गिफ्ट पैक तैयार करना चाहते हैं, तो करोल बाग बेस्ट ऑप्शन है। यहां गुलाल, ड्राई फ्रूट्स, चॉकलेट और मिठाइयों के गिफ्ट हैम्पर्स मिलते हैं। अलग-अलग बजट के अनुसार रेडीमेड पैक भी उपलब्ध हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज करवा सकते हैं।

​होली कब है?Image Credit : Canva07 / 07

​होली कब है?

हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, साल 2026 में होली 4 मार्च, बुधवार को मनाई जाएगी। वहीं, होलिका दहन 3 मार्च, मंगलवार को किया जाएगा। होली का त्यौहार खुशी और रंगों का प्रतीक है हालांकि, इसे सुरक्षित बनाने के लिए हर्बल रंगों का प्रयोग करें, त्वचा व बालों पर नारियल तेल लगाएं और तेज धूप से बचने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। सिंथेटिक रंगों से बचें, आंख व कानों में रंग जाने से बचाएं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!