बुलंदशहर में एक 15 साल के बेटे ने अपने पिता से चाकू मारकर हत्या कर दी। दरअसल, नाबालिग बेटे अपने पिता से बाहर जाने घूमने जाने के लिए कार की चाबी मांगी। लेकिन, नाराज पिता ने जब चाबी देने से मना किया तो बेटे को गुस्सा आ गया। गुस्से में बेटे ने सब्जी काटने वाला चाकू लिया और पिता के सीने में घोंप दिया।
जब इस घटना को अंजाम दिया गया उस समय मृतक की पत्नी और ससुर घर में मौजूद थे। मृतक के ससुर विशंभर दयाल ने बताया कि घटना के समय वो घर पर ही थे। प्रवीन का बेटा उससे घूमकर आने के लिए कार की चाबी मांग रहा था। प्रवीन मना कर रहे थे। 2 से 3 दिन पहले भी लड़का कार लेकर कही चला गया था और पूरी रात नहीं लौटा।
प्रवीण अपने बेटे को चाभी देने से मना कर रहे थे। फिर कुछ देर बार ही इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद गुस्से में जाकर प्रवीन का बेटा सब्जी काटने वाला चाकू ले आया और प्रवीन के सीने में चाकू से वार कर दिया। चाकू सीधा प्रवीन के दिल में जा लगा और वह गिर पड़ा।
घटना के तुरंत बाद ही परिजन प्रवीन को इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे लेकिन, रास्ते मे उसकी मौत हो गई। पुलिस को जब इसकी जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव का पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के नाबालिग हत्यारे बेटे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
मृतक के ससुर विशंभर दयाल ने बताया गया कि पिता पुत्र का विवाद कर की चाबी मांगने को लेकर हुआ था नाबालिक पुत्र अपने पिता प्रवीण कुमार से गाड़ी की चाबी मांग रहा था और प्रवीण कुमार ने कर की चाबी देने से इनकार कर दिया। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ।
नाबालिक बेटे ने प्रवीण कुमार पर चाकू से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, इसके बाद प्रवीण कुमार को उपचार के लिए हायर सेंटर नोएडा ले जाया जा रहा था।
लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हत्या बेटे के खिलाफ पुलिस वैधानिक कार्यवाही में जुटी है।