बात दिल्ली के सबसे ठंडे इलाकों की हो तो दिल्ली में खुला इलाका होने की वजह से लोगों को लग सकता है कि इंडिया गेट के आसपास सबसे ज्यादा ठंड पड़ती होगी, लेकिन ऐसा नहीं है। इंडिया गेट पर ठंडी हवा परेशान जरूर करती है।
दिल्ली के बाहरी इलाकों में कई खुले इलाकों में तापमान बहुत कम होता है। धौला कुआं के आसपास पहाड़ी और जंगल हैं और यहां भी बहुत ज्यादा ठंड पड़ती है। लेकिन धौला कुआं भी दिल्ली का सबसे ठंडा इलाका नहीं है।
दिल्ली के लोदी रोड इलाके में भी बहुत ज्यादा ठंड होती है। यहां पर सर्दियों में 3.1 डिग्री तक तापमान गिर जाता है। यहां रहने वाले और यहां से गुजरने वालों को यहां की ठंड का अनुभव होता है।
दिल्ली का रिज इलाका इस केंद्र शासित प्रदेश के सबसे ठंडे इलाकों में से एक है। यहां पर सर्दियों में कड़ाके की ठंड पड़ती है। इतिहास में यहां पर 1.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया जा चुका है।
दिल्ली का सफदरजंग इलाका तापमान के लिहाज से काफी सेंसिटिव है। यहां पर गर्मियों में जबरदस्त गर्मी और सर्दियों में कड़ाके की ठंड पड़ती है। सफदरजंग में आजादी के -0.6 डिग्री तापमान भी दर्ज किया जा चुका है।
दक्षिण दिल्ली में कुतुब मीनार के पास मौजूद आया नगर भी तापमान के लिहाज से बहुत सेंसिटिव है। यहां पर पठारी इलाका होने के साथ ही जंगल भी हैं और यहां पूर्व में -1.3 डिग्री तापमान दर्ज हो चुका है।
बात करें दिल्ली के सबसे ठंडे इलाके की तो यहां पालम क्षेत्र में सबसे ज्यादा ठंड पड़ती है। इस खुले इलाके में साल 1967 में -2.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हो चुका है।