अहमदाबाद में ढोकला, फाफड़ा, ठेपला, उंदियू, जलेबी के साथ ही गुजराती थाली का लुत्फ लिया जा सकता है। मनेक चौक, लाल गार्डन और भटियार गली में आपको मीठे और मसालों का परफेक्ट बैलेंस मिलेगा, जो स्वाद में अद्भुत है।
गोवा जाएं तो गोअन फिश करी, पोर्क विंडालू, बिनाका और फेनी का लुत्फ ले सकते हैं। मपूसा मार्केट और पणजी में आप पुर्तागाल से प्रेरित कोस्टल कुजीन और फ्रेश सी-फूड का स्वाद ले सकते हैं।
इंदौर में पोहा जलेबी, भुट्टे का कीस, साबुदाना खिचड़ी और मालपुआ का स्वाद लेना न भूलें। सर्राफा बाजार और छप्पन दुकान पर जाकर आप शाम के समय यहां के स्वाद से रूबरू हो सकते हैं।
इडली, डोसा, सांबर, चेट्टिनाड़ चिकन और फिल्टर कॉफी का लुत्फ यहां जरूर लें। यहां सर्वणा भवन के साथ ही मरीना बीच पर भी आपको यहां के रिच तमिल कुजीन, स्पाइसी करी का स्वाद मिलेगा।
हैदराबाद जाएं तो हैदराबादी बिरयानी, हलीम, डबल का मीठा और मिर्च का सालन आपके मैन्यू में होने चाहिए। यहां के चार मिनार इलाके के अलावा शहर में कई जगहें हैं, जहां आपको हैदराबादी स्वाद मिलेगा। मुगलई भोजन और दक्षिण का स्वाद आपको यहां मिलेगा, जिसमें टर्किश और अरेबिक इंफ्लेंस भी देखने को मिलेगा।
सपनों की नगरी मुंबई में वड़ा पाव, पाव भाजी, बॉम्बे सैंडविच, भेल पूड़ी और यहां का सी-फूड काफी मशहूर है। यहं जूहु बीच, मोहम्मद अली रोड और कोलाबा कॉजवे पर आप कॉस्मोपॉलिटन फुड कल्चर यानी स्ट्रीट फूड से लेकर फाइन कोस्टल कुजीन तक का लुत्फ ले सकते हैं।
कोलकाता के माछेर झोल (फिश करी), काठी रोल, रोसोगोल्ला और मिष्ठी दोई का स्वाद आप कभी नहीं भूल पाएंगे। यहां पार्क स्ट्रीट, तिरेत्ती बाजार और कॉलेज स्ट्रीट जाकर आप बंगाली, एंग्लो-इंडियन और चायनीज फूड का लुत्फ ले सकते हैं।
लखनऊ में हैं तो गलावटी कबाब, टुंडे कबाबी, बिरयानी, शीरमाल और निहारी जरूर ट्राय करें। यहां अमीनाबाद, हजरतगंज और टुंडे कबाबी जाना न भूलें। इस शहर में आपको अवधी भोजन के साथ ही रॉयल फ्लेवर व हल्की आंच में बने भोजन का लुत्फ मिलेगा।
अमृतसर में हैं तो अमृतसरी कुल्चा, मक्की दी रोटी और सरसों का साग, लस्सी व फिश फ्राई जरूर ट्राय करें। यहां कई बेहतरीन रेस्त्रां और ढाबे मौजूद हैं। गोल्ड टेम्पल का लंग भी जरूर चखें। यहां घर जैसा पंजाबी खाना आपको तृप्त कर देगा।
दिल्ली में आपको छोले-भटूरे, बटर चिकन, पराठा, गोलगप्पे और कबाब जरूर ट्राय करने चाहिए। इसके लिए आप चांदनी चौक, पराठे वाली गली और खान मार्केट जा सकते हैं। यहां मुगलई और पंजाबी खाने के साथ ही शानदार स्ट्रीट फूड का लुत्फ ले सकते हैं।