History Supreme दुनिया की सबसे महंगी यॉट है। इसकी कीमत 4.8 बिलियन डॉलर (आज के हिसाब से करीब 40597 करोड़ रु) है। History Supreme एक 100 फुट लंबी यॉट है, जिसे ब्रिटेन के Stuart Hughes ने बनाया था।
द डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार इस यॉट को बनाने में 3 साल का समय लगा। यॉट के ज्यादातर हिस्से प्लैटिनम और गोल्ड से तैयार किए गए हैं, जिनमें बेस, डेक, डाइनिंग एरिया और रेल्स शामिल हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि History Supreme में गोल्ड के अलावा प्लैटिनम भी लगाया गया है। इसके मास्टर बेडरूम में प्लैटिनम के साथ-साथ उल्कापिंड पत्थर और असली टी-रेक्स डायनासोर की हड्डी से बना है।
History Supreme दुनिया की सबसे महंगी यॉट के अलावा दुनिया में मौजूद सबसे महंगी चीजों में से भी एक है। बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट के अनुसार इसे मलेशियाई बिजनेसमैन Robert Kuok ने खरीदा था।
रॉबर्ट कुओक मलेशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। वे शांगरी-ला होटल्स एंड रिसॉर्ट्स के मालिक हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उन्हीं के पास History Supreme Yacht है।