दुनिया की सबसे महंगी यॉट में लगी है डायनासोर की हड्डी और उल्कापिंड, इस शख्स के हाथों का है कमाल

दुनिया भर के कई अरबपतियों के पास पर्सनल यॉट हैं। यॉट की कीमत करोड़ों में होती है। कई यॉट सैकड़ों करोड़ रु की होती हैं। मगर क्या आप दुनिया की सबसे महंगी यॉट के बारे में जानते हैं, जिसकी कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां हम आपको दुनिया की सबसे महंगी यॉट के बारे में बताएंगे।

Authored by: काशिद हुसैन Updated May 4 2025, 10:18 IST
​दुनिया की सबसे महंगी यॉट​Image Credit : X/Instagram01 / 05

​दुनिया की सबसे महंगी यॉट​

History Supreme दुनिया की सबसे महंगी यॉट है। इसकी कीमत 4.8 बिलियन डॉलर (आज के हिसाब से करीब 40597 करोड़ रु) है। History Supreme एक 100 फुट लंबी यॉट है, जिसे ब्रिटेन के Stuart Hughes ने बनाया था।

​ बनाने में 3 साल का समय लगा​Image Credit : X/Instagram02 / 05

​ बनाने में 3 साल का समय लगा​

द डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार इस यॉट को बनाने में 3 साल का समय लगा। यॉट के ज्यादातर हिस्से प्लैटिनम और गोल्ड से तैयार किए गए हैं, जिनमें बेस, डेक, डाइनिंग एरिया और रेल्स शामिल हैं।

​ गोल्ड के अलावा प्लैटिनम भी लगा​Image Credit : X/Instagram03 / 05

​ गोल्ड के अलावा प्लैटिनम भी लगा​

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि History Supreme में गोल्ड के अलावा प्लैटिनम भी लगाया गया है। इसके मास्टर बेडरूम में प्लैटिनम के साथ-साथ उल्कापिंड पत्थर और असली टी-रेक्स डायनासोर की हड्डी से बना है।

​सबसे महंगी चीजों में से एक​Image Credit : X/Instagram04 / 05

​सबसे महंगी चीजों में से एक​

History Supreme दुनिया की सबसे महंगी यॉट के अलावा दुनिया में मौजूद सबसे महंगी चीजों में से भी एक है। बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट के अनुसार इसे मलेशियाई बिजनेसमैन Robert Kuok ने खरीदा था।

​मलेशिया के सबसे अमीर व्यक्ति​Image Credit : X/Instagram05 / 05

​मलेशिया के सबसे अमीर व्यक्ति​

रॉबर्ट कुओक मलेशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। वे शांगरी-ला होटल्स एंड रिसॉर्ट्स के मालिक हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उन्हीं के पास History Supreme Yacht है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!