पालोनजी शापूरजी पालोनजी ग्रुप के चेयरमैन थे और टाटा ग्रुप में उनकी बड़ी हिस्सेदारी थी। शापूरजी पालोनजी परिवार के पास टाटा संस में 18.4 प्रतिशत की हिस्सेदारी है।
आलू ने 1969 में ग्रांट गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज से ग्रेजुएशन की और एनाटॉमिक पैथोलॉजी एंड क्लिनिकल पैथोलॉजी की स्पेशियलिस्ट हैं। उन्होंने 1972 और 1977 के बीच सेंट लुइस, मिसौरी के फॉरेस्ट पार्क अस्पताल में इंटर्नशिप की और अपनी रेजीडेंसी पूरी की।
आलू के भाई-बहनों में साइरस मिस्त्री शामिल हैं, जो टाटा ग्रुप के चेयरमैन रहे थे। अब शापूर मिस्त्री कंस्ट्रक्शन शापूरजी पालोनजी ग्रुप के हेड हैं। फोर्ब्स के अनुसार शापूर मिस्त्री और परिवार की नेटवर्थ 171640.19 करोड़ रु है। शापूरजी पालोनजी ग्रुप 159 साल पुराना बिजनेस ग्रुप है।
शापूरजी पालोनजी ग्रुप ने आरबीआई-एसबीआई के हेडक्वार्वर और नरीमन पॉइंट भी बनाया है। कंपनी का पहला प्रोजेक्ट गिरगांव चौपाटी पर फुटपाथ बनाने का था।