दावा किया जाता है कि 1970 और 1980 के दशक में मूसा ने हथियारों के व्यापार से अरबों डॉलर कमाए। खुद मूसा यह दावा करते हैं कि उन्होंने ईरान-इराक युद्ध से बहुत ज़्यादा संपत्ति कमाई।
एक बार मूसा ने दावा किया था कि स्विस बैंक खातों में उनके लगभग 7 अरब डॉलर पड़े हैं, जिन्हें अनियमित लेनदेन के कारण फ्रीज कर दिया गया है।
मूसा बिन शमशेर, जिन्हें अक्सर प्रिंस मूसा कहा जाता है, भले ही बांग्लादेश के सबसे अमीर शख्स हैं। मगर उनकी दौलत भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के मुकाबले काफी कम है।
फोर्ब्स के अनुसार मुकेश अंबानी की दौलत इस समय 94.1 अरब डॉलर है। भारतीय करेंसी में अंबानी की नेटवर्थ 8.05 लाख करोड़ रु है।
अंबानी का कारोबार टेलीकॉम, रिटेल, पेट्रोकेमिकल्स और स्पोर्ट्स में फैला हुआ है। मूसा बिन शमशेर की तुलना अभी भी मुकेश अंबानी से नहीं की जा सकती।