कितने में बनता है Nike का जूता, बेचने पर वसूलती है रबड़ से विज्ञापन तक का पैसा

Nike एक अमेरिकी एथलेटिक जूते और एपेरल कंपनी है, जिसकी शुरुआत 1964 में हुई थी। इसके जूते दुनिया भर में फेमस हैं, जिनकी कीमत कई हजार से शुरू होती है। मगर क्या आप जानते हैं कि एक जोड़ी Nike जूता बनाने में कितना खर्च आता है।

Authored by: काशिद हुसैन Updated Oct 28 2024, 14:10 IST
जूतों की कीमतImage Credit : X/Canva01 / 05

जूतों की कीमत

Nike के जूतों की कीमत अक्सर लोगों को हैरान कर देती है। कंज्यूमर सोच में पड़ जाते हैं कि इन फेमस स्नीकर्स के बनाने में वास्तव में कितना खर्च आता है।

मैटेरियल, लेबर और मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेसImage Credit : X/Canva02 / 05

मैटेरियल, लेबर और मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस

बता दें कि ऐसी चीजों की कॉस्ट में मैटेरियल, लेबर और मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस जैसे अलग-अलग फैक्टर शामिल हो सकते हैं। इससे रिटेल कीमत बढ़ जाती है, मगर प्रोडक्शन लागत काफी कम होती है।

1 जोड़ी जूता बनाने का खर्चImage Credit : X/Canva03 / 05

1 जोड़ी जूता बनाने का खर्च

पॉइजन पोर्टल के अनुसार Nike के 1 जोड़ी जूता बनाने में 30-50 डॉलर का खर्च आता है। भारतीय करेंसी में देखें तो ये राशि करीब 2500-4200 रु बनती है।

असेंबल करने से जुड़ी लेबर कॉस्टImage Credit : X/Canva04 / 05

असेंबल करने से जुड़ी लेबर कॉस्ट

इसमें रबड़, फोम और टेक्सटाइल्स के साथ-साथ असेंबल करने से जुड़ी लेबर कॉस्ट भी शामिल होती है। Nike जूते की कॉस्ट में मार्केटिंग कैम्पेन और बड़े सेलेब्रिटी से एंडोर्समेंट कराने का खर्च भी शामिल करती है।

सबसे सस्ता जूताImage Credit : X/Canva05 / 05

सबसे सस्ता जूता

Nike एडवर्टाइजमेंट और स्पॉन्सरशिप पर भारी खर्च करती है, जिससे इसके प्रोडक्ट्स की कॉस्ट बढ़ जाती है। Nike की वेबसाइट के अनुसार भारत में इसका सबसे सस्ता जूता 4747 रु का है, जबकि सबसे महंगा 25457 रु का है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!