उन्होंने 13 साल विप्रो टेक्नोलॉजीज में भी काम किया। फिर शशि ने अक्षयकल्प ऑर्गेनिक की शुरुआत की, जो भारत का पहला सर्टिफाइड जैविक डेयरी उद्यम है।
उनका मकसद ग्रामीणों को एंटरप्रेन्योर बनने में सक्षम बनाना और छोटे और पिछड़े किसानों की आजीविका में सुधार करना था। किसान परिवार में शशि ने छोटे किसानों को कई समस्याओं से जूझते देखा था। इसीलिए वे इस दिशा में कुछ करना चाहते थे।
अक्षयकल्प ऑर्गेनिक की स्थापना भारत में डेयरी फार्मिंग को बेहतर बनाने के मिशन के साथ की गई थी। अब इस कंपनी का लक्ष्य वित्त वर्ष 2024-25 में 400 करोड़ रु का रेवेन्यू हासिल करने का है।
खास बात ये है कि इस उद्यम को रेनमैटर फाउंडेशन से भी सपोर्ट मिला है, जो ब्रोकरेज फर्म जीरोधा के फाउंडर्स नितिन और निखिल कामथ के सपोर्ट वाली एक NGO है।
रेनमैटर्स के अनुसार, अक्षयकल्प के साथ काम करने वाले किसान जैविक दूध, मुर्गी पालन, शहद, केले, नारियल और बाजरा के उत्पादन से औसतन 100,000 रुपये प्रति माह कमाते हैं।