बेंगलुरु में बनने वाला स्काईडेक 500 करोड़ रु की लागत से तैयार किया जाएगा। इससे बेंगलुरु के इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा मिलेगा।
बेंगलुरु में बनने वाला यह स्काईडेक 250 मीटर ऊंचा होगा। कुतुब मीनार की उंचाई 73 मीटर है।
वहीं दुनिया का सबसे ऊंचा स्टैचू है Statue of Unity। बता दें कि Statue of Unity की ऊंचाई 182 मीटर है। यानी बेंगलुरु का स्काईडेक इससे भी ऊंचा होगा।
स्काईडेक में वर्ल्ड क्लास सुविधाएं शामिल होंगी। इससे टूरिज्म सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा और बिजनेस भी बढ़ेगा।
स्काईडेक के पास एक बड़ा शॉपिंग मॉल भी तैयार किया जाएगा, जिसमें कई तरह की फैसिलिटी होंगी। इससे बेंगलुरु को रेवेन्यू के मामले में फायदा होगा।
यह स्काईडेक बेंगलुरू के बाहरी हिस्से में NICE रोड पर तैयार होगा। यहां तक आसानी से पहुंचने के लिए इसे मेट्रो रेल सिस्टम से कनेक्ट किया जाएगा।