अपनी श्रद्धांजलि में, नीता अंबानी ने रतन टाटा को "भारत का महान सपूत" बताया और अंबानी परिवार के साथ उनके गहरे संबंधों पर रोशनी डाली।
नीता अंबानी ने कहा कि टाटा न केवल उनके ससुर धीरूभाई अंबानी और उनके पति मुकेश अंबानी के प्रिय मित्र थे, बल्कि उन्होंने उनके बेटे आकाश अंबानी के मार्गदर्शक (मेंटोर) भी रहे।
अब आकाश अंबानी रिलायंस जियो के चेयरमैन हैं, जो कि भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। आकाश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड में भी शामिल हैं।
आकाश रिलायंस इंडस्ट्रीज के नॉन-एग्जेक्यूटिव डायरेक्टर हैं। जियो में आकाश ने ऐसे प्रोडक्ट और सर्विसेज लॉन्च किए जिनसे भारत में कमर्शियल, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में बड़े बदलाव आए।