गणेश नारायण गाडगिल ने फुटपाथ पर सोने के आभूषण बेचने से कारोबार शुरू किया था। तब से अब तक इस ब्रांड को एक ही परिवार की 6 पीढ़ियां संभालती आ रही हैं।
आज कंपनी के एमडी हैं सौरभ गाडगिल, जिन्हें अक्सर पिछले कुछ दशकों में कंपनी को तेज ग्रोथ देने का श्रेय दिया जाता है। वे 1998 से PNG Jewellers को संभाल रहे हैं। तब वे सिर्फ 21 साल के थे।
सौरभ ही कंपनी के ट्रांसफॉर्मेशन के सूत्रधार रहे हैं। खास बात ये है कि सौरभ राष्ट्रीय स्तर के शतरंज खिलाड़ी भी रहे हैं। वे अब 47 वर्ष के हैं। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार सौरभ अपनी कारोबारी सफलता का श्रेय अपने स्ट्रेटेजिक माइंडेसट को देते हैं, जिसकी तुलना वे शतरंज के खेल से करते हैं।
पीएनजी की कामयाबी का एक बड़ा कारण बॉलीवुड के दिग्गजों के साथ पार्टनरशिप करना रहा है। माधुरी दीक्षित के साथ "टाइमलेस" ज्वैलरी कलेक्शन और सलमान खान की "बीइंग ह्यूमन" फाउंडेशन के साथ सहयोग ने पीएनजी को ज्यादा लोगों तक पहुँचाया है।
पीएनजी सितंबर 2024 में IPO लाई। ब्लूमबर्ग के अनुसार इसका फायदा ये हुआ कि पीएनजी के शेयर प्राइस जोरदार तेजी देखी गई, जिससे सौरभ गाडगिल की कुल नेटवर्थ लगभग 1 अरब डॉलर हो गई।