ओपन मेननेट लॉन्च में Pi Network क्लोज्ड इकोसिस्टम से डिसेंट्रलाइज्ड नेटवर्क में ट्रांसिशन के लिए पूरी तरह तैयार है। Pi Network ने ओपन मेननेट लॉन्च के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
मार्केट ट्रेंड Pi Coin के प्रति एक मजबूत तेजी के रुख का संकेत दे रहे हैं। हाल के हफ्तों में इसका मूल्य दोगुना हो गया है। यदि Pi Coin एक बड़े ट्रेडिंग वॉल्यूम के साथ इस 100 डॉलर को पार कर सकता है, तो यह $120- $150 या उससे आगे की सीमा तक बढ़ सकता है, ऐसा जानकारों का मानना है।
फॉर्च्यून इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अगर पाई नेटवर्क एक सफल मेननेट लॉन्च करे, फिर बाइनेंस और बायबिट जैसे प्रमुख एक्सचेंजों पर लिस्ट हो तो पाई कॉइन 500 डॉलर का टार्गेट भी हासिल कर सकता है। ये एक बड़ी छलांग होगी।
कॉइनडीसीएक्स की रिपोर्ट के अनुसार जिन लोगों के पास पहले से पीआई कॉइन है, उन्हें क्रिप्टो एक्सचेंज Bidget पर रजिस्टर करना होगा और KYC प्रोसेस पूरी करनी होगी। फिर, Bitget पर उनके प्लेटफ़ॉर्म निर्देशों का पालन करके अपना Pi कॉइन बेचना होगा।
बिटगेट पर अपना Pi कॉइन बेचने के बाद, अपने फंड को CoinDCX में ट्रांसफर करें। एक बार जब आपके फंड आपके CoinDCX अकाउंट में आ जाते हैं, तो आप आसानी से अपने बैंक अकाउंट से रुपये निकाल सकते हैं।