पाकिस्तान में नेस्ले ने मैगी को सन 1992 में लॉन्च किया था। यानी मैगी वहां 32 सालों से बिक रही है।
पाकिस्तान में मैगी का सबसे छोटा पैकेट 15 पाकिस्तानी रु (PKR) का है, जो भारतीय करेंसी में 4.55 रु बनते हैं। इस पैकेट का वजन 32 ग्राम होता है।
भारत में सबसे मैगी का सबसे छोटा पैक 5 रु का मिलता है, जिसका वेट 35 ग्राम होता है।
पाकिस्तान में चिकन मैगी का 65 ग्राम का पैकेट 30 PKR (9.10 रु) में मिलता है। वहीं मैगी नूडल्स स्पेशल मसाला (70 ग्राम) 20 PKR (6.07 रु) का है।
इसके अलावा नेस्ले वहां मैगी ब्रांड के तहत टोमैटो केचअप और सीजनिंग भी बेचती है।