नीरज चोपड़ा हरियाणा के पानीपत से करीब 16 किलोमीटर दूर खंडरा में एक बड़े तीन मंजिला घर में रहते हैं।
मैजिक ब्रिक्स के अनुसार पानीपत और आस-पास के इलाकों में बंगले का रेट 2-3 करोड़ रु है। इसमें 2 से लेकर 4 बीएचके तक के बंगले शामिल हैं।
नीरज के घर में टोक्यो ओलंपिक गोल्ड मेडल समेत उनकी उपलब्धियों को दिखाने के लिए एक खास जगह है। यहां एक पार्किंग स्पेस भी है, जहां नीरज की लग्जरी गाड़ियां खड़ी होती हैं।
फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार नीरज चोपड़ा की नेटवर्थ करीब 37 करोड़ रु है। वे ब्रांड एंडोर्समेंट से काफी पैसा कमाते हैं, जिनमें लिम्का और एवरेडी शामिल हैं।
नीरज चोपड़ा नाइकी, ओमेगा, प्रॉक्टर एंड गैंबल, गेटोरेड और अंडर आर्मर जैसे कई प्रमुख ब्रांड्स से भी जुड़े हुए हैं। इनके विज्ञापन उनकी इनकम में बड़ा योगदान देते हैं।
रिपोर्ट के अनुसार वे सालाना करीब 4 करोड़ रु कमाते हैं। इनमें ब्रांड एंडोर्समेंट डील के अलावा इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन और भारतीय सेना में जूनियर कमीशन अधिकारी की सैलरी शामिल है।
उनके पास 2 करोड़ रु की रेंज रोवर स्पोर्ट कार भी है। वहीं 11 लाख रु की हार्ले डेविडसन 1200 रोडस्टर भी है।