भारत की सबसे महंगी गली मुंबई के अल्टामाउंट रोड को माना जाता है। यहां एक से एक अमीर लोग रहते हैं। इसे India's Billionaires' Row या अरबपतियों के घरों की कतार भी कहा जाता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अल्टामाउंट रोड पर ही भारत का सबसे महंगा घर एंटीलिया है, जिसकी कीमत करीब 15000 करोड़ रु है। ये घर भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी का है, जो यहां परिवार के साथ रहते हैं।
99एकड़ के अनुसार अल्टामाउंट रोड पर प्रॉपर्टी का एवरेज रेट प्रति वर्ग फुट 94100 रु है, जो 1 लाख रु से अधिक तक जाता है। यहां 2 बीएचके के फ्लैट की कीमत करीब 5 करोड़ रु से शुरू होती है।
अल्टामाउंट रोड पर कुछ 2 बीएचके 10 करोड़ रु से अधिक कीमत के हैं। 5 बीएचके का 5000 वर्ग फीट वाला विला 20 करोड़ रु और 5500 वर्ग फीट का विला यहां 46 करोड़ रु में मिलेगा।
अल्टामाउंट रोड पर कई प्रमुख इमारतें हैं। इनमें सबसे फेमस लोढ़ा अल्टामाउंट, एंटीलिया, वन अल्टामाउंट, पृथ्वी अपार्टमेंट, मफतलाल बंगला, बॉम्बार्सी और पेमिनो को माना जाता है।