ये है L'INCOMPARABLE नेकलेस, जिसे लेबनान की ज्वैलर कंपनी Mouawad ने बनाया है। Mouawad के अनुसार दुनिया में सबसे महंगा नेकलेस है। इस नेकलेस की कीमत है 55 मिलियन डॉलर या आज के हिसाब से करीब 470 करोड़ रु।
इसमें कई तरह के हीरे लगे हैं। L'INCOMPARABLE नेकलेस में 407.48 कैरेट का येलो डायमंड है। वहीं नेकलेस में 229.52 कैरेट का व्हाइट डायमंड भी है। इनके अलावा इसमें 18-कैरेट रोज गोल्ड की ब्रांचलेट्स भी हैं।
रिपोर्ट के अनुसार इस नेकलेस को नीता अंबानी ने अपनी बहू श्लोका को बतौर वेडिंग गिफ्ट दिया था। नेकलेस की रोज गोल्ड चेन 91 और हीरों से सजी हुई है।
फिर साल 2013 में ही इस नेकलेस को नीता अंबानी को बेच दिया गया, जिन्होंने इसे बतौर गिफ्ट अपनी बहू को दे दिया। इसे बनाने वाली Mouawad की शुरुआत David Mouawad ने साल 1890 में की थी।
नेकलेस के कट और डिजाइन इतनी सावधानी से किया गया है कि इसकी कॉपी बनाना लगभग असंभव है। बता दें कि नेकलेस को पहली बार 2013 में दोहा ज्वेलरी एंड वॉच एग्जीबिशन में पेश किया गया था।