कनाडा के टोरोंटो में द रिट्ज-कार्लटन है। इस होटल के कमरों का किराया 44527 रु से लेकर 2.13 लाख रु तक है। होटल में स्पा, क्लब, फिटनेस सेंटर और स्विमिंग पूल भी है।
फोर सीजन होटल का किराया 49623 रु से लेकर करीब 4.9 लाख रु तक है। फोर सीजन कनाडा की ही होटल कंपनी है, जिसके होटल दुनिया के 44 देशों में हैं।
वहीं Fox Harb'r Resort भी एक लग्जरी रिजॉर्ट होटल है। इसका किराया 14883 रु से लेकर 1.40 लाख रु तक है। 1.40 लाख रु इसके लीजर रूम का चार्ज है।
Black Rock Oceanfront Resort थोड़ा सस्ता है। इसका किराया 15250 रु से लेकर 38000 रु तक है। इसकी शुरुआत 2009 में हुई थी। David Ehrhardt इसके फाउंडरों में से एक हैं।
मैरियट इंटरनेशनल के The Westin Bayshore का किराया करीब 22000 रु से लेकर 51350 रु तक है। मैरियट इंटरनेशनल दुनिया की सबसे बड़ी होटल कंपनी है।