यहां हम जानेंगे कि आईपीएल ऑक्शन 2025 में 5 सबसे महंगे खिलाड़ी कौन से रहे और उनकी सैलरी पर कितना टैक्स लगेगा।
5 सबसे महंगे खिलाड़ियों में ऋषभ पंत (लखनऊ, 27 करोड़ रु), श्रेयस अय्यर (पंजाब, 26.75 करोड़ रु), वेंकटेश अय्यर (कोलकाता, 23.75 करोड़ रु), अर्शदीप सिंह (पंजाब, 18 करोड़ रु) और युजवेंद्र चहल (पंजाब, 18 करोड़ रु) शामिल हैं।
आईपीएल फ्रैंचाइजी द्वारा भारतीय खिलाड़ियों को दी जाने वाली पूरी राशि आम तौर पर प्रोफेशनल इनकम मानी जाती है। आईपीएल की कमाई को वित्तीय वर्ष के लिए उनकी कुल इनकम में जोड़ा जाता है और लागू टैक्स स्लैब के अनुसार टैक्स लगाया जाता है।
इन हाई-इनकम वाले खिलाड़ियों के लिए आम तौर पर 30% टैक्स रेट लगेगी। साथ ही सेस और सरचार्ज भी देना होगा। सेस 4% पर रहता है। मगर टैक्सपेयर की कुल इनकम के आधार पर सरचार्ज रेट 10%, 15%, 25% और 37% के बीच रहता है।
लखनऊ ने ऋषभ पंत को कुल 27 करोड़ रुपये में खरीदा, लेकिन यह रकम तीन सीजन - 2025, 2026 और 2027 के लिए है। इसलिए, उन्हें एक बार में यह रकम नहीं मिलेगी।
इसके अलावा, आयकर विभाग पंत की कुल कॉन्ट्रैक्ट राशि से 8.1 करोड़ रुपये टैक्स के रूप में काटेगा। नतीजे में पंत को तीन साल के कॉन्ट्रैक्ट के लिए आईपीएल टीम से 18.9 करोड़ रुपये मिलेंगे।