बीआईएस स्टैंडर्ड के अनुसार एलपीजी सिलेंडर 'वेल्डेड लो कार्बन स्टील' से बना होता है। एलपीजी सिलेंडर दो या तीन टुकड़ों में तैयार होते हैं।
इन टुकड़ों को बनाकर सिलेंडर के गुंबददार सिरों को एक साथ वेल्डिंग करके सिलेंडर तैयार कर दिया जाता है। गैस सिलेंडर हाई कार्बन स्टील और एल्यूमीनियम एलॉय से भी बनाए जाते हैं।
कुछ आधुनिक गैस सिलेंडर कम्पोजिट मैटेरियल्स से बने होते हैं, जिनमें प्लास्टिक लाइनर को कार्बन फाइबर या फाइबरग्लास की परतों के साथ जोड़ा जाता है। ये हल्के होते हैं और इन्हें हाई प्रेशर का सामना करने के लिए डिजाइन किया जा सकता है।
गैस सिलेंडर बनाने के लिए स्टील शीट चुनी जाती है, जो कि सेफ्टी के लिए अहम है। फिर शीट को काटकर सिलेंडर की शेप बनाई जाती है।
फिर वेल्डिंग करके सिलेंडर तैयार किया जाता है। सिलेंडर की सतह को शॉट ब्लास्टिंग मशीनों का उपयोग करके साफ किया जाता है। उसके बाद पेंट किया जाता है।
इसके बाद सेफ्टी के लिए विजुअल इंस्पेक्शन, हाइड्रोस्टेटिक टेस्टिंग और गैस लीक टेस्टिंग की जाती है। मौरिया उद्योग के अलावा जो कंपनियां सिलेंडर बनाती हैं, कॉन्फिडेंस पेट्रोलियम इंडिया, भिवाड़ी सिलिंडर्स और कैराली सिलेंडर शामिल हैं।