दूसरों से खुद को आगे रखने के लिए क्या करते हैं अरबपति लोग, जानें उनकी खास 7 आदतें

अकसर अरबपतियों की कुछ खास आदत होती है, जिसे वे अपने रूटीन में शामिल करते हैं। मगर ये आदतें उनकी सफलता में मददगार भी होती हैं। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क अपने दिन का प्लान 5 मिनट के ब्लॉक में बनाते हैं, जिससे उन्हें अधिक प्रोडक्टिव बनने में मदद मिलती है। उनकी तरह कोई भी शख्स अपने वर्किंग डे की शुरुआत में सबसे अहम मीटिंग शेड्यूल कर सकता है, जब वह अधिक सतर्क होता है।

Authored by: काशिद हुसैन Updated Nov 19 2024, 14:49 IST
कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहींImage Credit : X/Facebook01 / 06

कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं

इन्फोसिस के फाउंडर और अरबपति नारायण मूर्ति अक्सर दिन में अधिक घंटे काम करने की वकालत करते हैं, जिसके लिए उनकी आलोचना भी हुई है। हालाँकि उनकी सफलता इस बात का सबूत है कि कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है।

बिल गेट्सImage Credit : X/Facebook02 / 06

बिल गेट्स

बिल गेट्स काफी पढ़ते हैं, जिससे उन्हें शिक्षित रहने और दूसरों से आगे रहने में मदद मिलती है। पढ़ने के कई लाभ हैं। इससे आपके नजरिए का विस्तार होता है, ज्ञान मिलता है, शब्दावली में सुधार होता है।

जेफ बेजोसImage Credit : X/Facebook03 / 06

जेफ बेजोस

Amazon के फाउंडर जेफ बेजोस सुबह 5.30 बजे उठकर अपना दिन बहुत जल्दी शुरू करते हैं। जल्दी उठकर और अपने टार्गेट पर काम शुरू करके कोई भी पूरे दिन में बहुत कुछ हासिल कर सकता है।

जैक डोर्सीImage Credit : X/Facebook04 / 06

जैक डोर्सी

Twitter (अब X) के को-फाउंडर जैक डोर्सी अपने दिन के लिए क्लियर और चुनिंदा टार्गेट फिक्स करना पसंद करते हैं। इससे उन्हें संगठित, केंद्रित और अधिक प्रोडक्टिव बने रहने में मदद मिलती है।

मार्क जुकरबर्गImage Credit : X/Facebook05 / 06

मार्क जुकरबर्ग

Facebook के CEO मार्क जुकरबर्ग ज्यादातर दिनों में अपनी ट्रेडमार्क ग्रे टी-शर्ट और नीली जींस पहनने के लिए जाने जाते हैं। उनका सादा जीवन और फिजूल खर्च न करना उनकी समझदारी भरी खर्च करने की आदत को दर्शाता है, जिससे उन्हें अधिक बचत करने और सोच-समझकर निवेश करने की सुविधा मिलती है।

वॉरेन बफेटImage Credit : X/Facebook06 / 06

वॉरेन बफेट

वॉरेन बफेट के अनुसार सफल लोगों और वास्तव में सफल लोगों के बीच अंतर यह है कि वास्तव में सफल लोग लगभग हर चीज के लिए 'न' कहना जानते हैं।' यह दर्शाता है कि जीवन में लिमिट तय करना कितना महत्वपूर्ण है, जो किसी को सही ऑप्शन चुनने और जीवन में सफल होने में मदद कर सकता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!