ट्रम्प की अधिकतर कमाई रियल एस्टेट से होती है। उनका अधिकतर रियल एस्टेट बिजनेस न्यू यॉर्क में फैला है।
डोनाल्ड ट्रम्प के पास गोल्फ कोर्स और वाइनरी भी है। उनकी सोशल मीडिया ऐप ट्रुथ सोशल की पैरेंट कंपनी में भी हिस्सेदारी है।
ट्रम्प ने सबसे पहले अपने पिता फ्रेड ट्रम्प के लिए काम करना शुरू किया, था जो ब्रुकलिन और क्वींस में किफायती घर बनाते थे। यहीं से डोनाल्ड ट्रम्प के बिजनेस की शुरुआत हुई।
उनके पिता की कंपनी का नाम ट्रम्प मैनेजमेंट था, जिसे बाद में बदलकर ट्रम्प ऑर्गेनाइजेशन कर दिया गया। बाद में ट्रम्प ने बिजनेस को मैनहटन तक फैलाया।
ट्रम्प के नाम पर मैनहटन में बनी ट्रम्प टावर काफी फेमस है। ट्रम्प ऑर्गेनाइजेशन ने 2022 में भारत में 5000 करोड़ रु का निवेश करने का भी ऐलान किया था।
ट्रम्प ऑर्गेनाइजेशन अपने नाम पर लाइसेंस देकर भी कमाई करती है। पुणे में मौजूद ट्रम्प टावर के लिए भी ऐसी ही डील की गई है, जिसमें ट्रम्प का कोई निवेश नहीं है। इतना ही नहीं भारत ट्रम्प ऑर्गेनाइजेशन के लिए अमेरिका के बाहर सबसे बड़ा बाजार है।