कितने में मिलता है सबसे सस्ता हेलीकॉप्टर, नाम 'मच्छर' पर बाज जैसे भरता है 120 किमी की स्पीड

बहुत सारी कंपनियां हेलीकॉप्टर बनाती हैं। इनमें एयरबस, बेल, लियोनार्डो, रॉबिन्सन और सिकोरस्काई शामिल हैं। जो कंपनियां भारत में हेलीकॉप्टर बनाती हैं, उनमें एयरबस, बेल और लियोनार्डो शामिल हैं। बाकी कंपनियों के हेलीकॉप्टर भी भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

Authored by: काशिद हुसैन Updated Nov 27 2024, 13:40 IST
सबसे सस्ता मॉडलImage Credit : Canva/TNN01 / 07

सबसे सस्ता मॉडल

मगर क्या आप जानते हैं कि एक हेलीकॉप्टर की कीमत कितनी होती है और इनमें सबसे सस्ता मॉडल कौन-सा होता है? आइए जानते हैं।

विभिन्न हेलीकॉप्टर मॉडलों की कीमतImage Credit : Canva/TNN02 / 07

विभिन्न हेलीकॉप्टर मॉडलों की कीमत

फ्लाईफ्लैपर पोर्टल के अनुसार विभिन्न हेलीकॉप्टर मॉडलों की कीमत कम-ज्यादा हो सकती है। ये कंपनियों पर भी निर्भर करता है और हेलीकॉप्टर के साइज और फीचर्स पर भी।

एयरबस के हेलीकॉप्टरImage Credit : Canva/TNN03 / 07

एयरबस के हेलीकॉप्टर

सबसे पहले बात करें एयरबस के हेलीकॉप्टर मॉडलों की तो ये H125 , H135 , H145 , H160, H225 बेचती है। इन सभी मॉडलों का रेट अलग है।

बेल के हेलीकॉप्टर मॉडलImage Credit : Canva/TNN04 / 07

बेल के हेलीकॉप्टर मॉडल

बेल जो हेलीकॉप्टर मॉडल ऑफर करती है, उनमें बेल 206 जेटरेंजर, बेल 407 और बेल 429 शामिल है। लियोनार्डों एडब्लू119केएक्स, एडब्लू139 और एडब्लू169 मॉडल बेचती है।

5-7 सीटरImage Credit : Canva/TNN05 / 07

5-7 सीटर

एयरबस H125 करीब 32 करोड़ रु, बेल 429 करीब 66 करोड़ रु और रॉबिनसन आर44 करीब 4.12 करोड़ रु में मिलेगा। मगर ये सभी 5-7 सीटर होते हैं।

एक सीट वाला हेलीकॉप्टरImage Credit : Canva/TNN06 / 07

एक सीट वाला हेलीकॉप्टर

इंडियामार्ट पर एक सीट वाला हेलीकॉप्टर भी मिल रहा है। इसे मॉस्किटो अल्ट्रालाइट हेलीकाप्टर कहा जाता है। इसकी कीमत 38 लाख रु है। इसकी स्पीड 120 किमी प्रति घंटे तक होती है।

2 सीट वाले किट बिल्ड हेलीकॉप्टरImage Credit : Canva/TNN07 / 07

2 सीट वाले किट बिल्ड हेलीकॉप्टर

वहीं 2 सीट वाले किट बिल्ड हेलीकॉप्टर का रेट 58 लाख रु है। मगर 4 सीटर हेलीकॉप्टर का शुरुआती रेट 3.6 करोड़ रु है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!