मगर क्या आप जानते हैं कि एक हेलीकॉप्टर की कीमत कितनी होती है और इनमें सबसे सस्ता मॉडल कौन-सा होता है? आइए जानते हैं।
फ्लाईफ्लैपर पोर्टल के अनुसार विभिन्न हेलीकॉप्टर मॉडलों की कीमत कम-ज्यादा हो सकती है। ये कंपनियों पर भी निर्भर करता है और हेलीकॉप्टर के साइज और फीचर्स पर भी।
सबसे पहले बात करें एयरबस के हेलीकॉप्टर मॉडलों की तो ये H125 , H135 , H145 , H160, H225 बेचती है। इन सभी मॉडलों का रेट अलग है।
बेल जो हेलीकॉप्टर मॉडल ऑफर करती है, उनमें बेल 206 जेटरेंजर, बेल 407 और बेल 429 शामिल है। लियोनार्डों एडब्लू119केएक्स, एडब्लू139 और एडब्लू169 मॉडल बेचती है।
एयरबस H125 करीब 32 करोड़ रु, बेल 429 करीब 66 करोड़ रु और रॉबिनसन आर44 करीब 4.12 करोड़ रु में मिलेगा। मगर ये सभी 5-7 सीटर होते हैं।
इंडियामार्ट पर एक सीट वाला हेलीकॉप्टर भी मिल रहा है। इसे मॉस्किटो अल्ट्रालाइट हेलीकाप्टर कहा जाता है। इसकी कीमत 38 लाख रु है। इसकी स्पीड 120 किमी प्रति घंटे तक होती है।
वहीं 2 सीट वाले किट बिल्ड हेलीकॉप्टर का रेट 58 लाख रु है। मगर 4 सीटर हेलीकॉप्टर का शुरुआती रेट 3.6 करोड़ रु है।