कंपनी के प्रमोटर्स पर आरोप है कि उन्होंने टर्म लोन का उपयोग अपने निजी खर्चों में किया। इनमें लग्जरी अपार्टमेंट, रिश्तेदारों को पैसा ट्रांसफर और निजी संस्थानों में निवेश करना शामिल है।
BluSmart निवेशकों से 4,100 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। इसमें कई बड़ी हस्तियों का पैसा लगा है। इनमें एमएस धोनी, दीपिका पादुकोण, संजीव बजाज और अशनीर ग्रोवर शामिल हैं।
दीपिका पादुकोण इसके शुरुआती निवेशकों में से एक हैं। उनके फैमिली ऑफिस ने साल 2019 में एंजल फंडिंग राउंड में कंपनी में 30 लाख डॉलर का निवेश किया था। बजाज कैपिटल के एमडी संजीव बजाज ने भी इसमें 30 लाख डॉलर का निवेश किया था।
रिपोर्ट्स के अनुसार धोनी का फैमिली ऑफिस भी ब्लू स्मार्ट में निवेश कर चुका है। यदि कंपनी बंद हो जाती है तो इन निवेशकों का पैसा डूब सकता है। हालांकि फिलहाल इस मामले में जांच जारी है।
अहम बात ये है कि ब्लू स्मार्ट औपचारिक तौर पर जेनसोल इंजीनियरिंग की सब्सिडियरी कंपनी नहीं है। लेकिन सेबी ने जांच में यह पाया कि दोनों कंपनियों के मजबूत फाइनेंशियल रिलेशन हैं।