Reliance Communications का रेट BSE पर इस समय 1.56 रु है। फिलहाल ये कंपनी दिवालिया प्रोसेस से गुजर रही है।
Reliance Home Finance रिलायंस कैपिटल की सब्सिडियरी कंपनी है, जो अब अनिल अंबानी की कंपनी नहीं रही है। बीएसई पर Reliance Home Finance के शेयर का रेट 3.32 रु है।
Reliance Infrastructure अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप की कंपनी है। इसका शेयर बीएसई पर 257.15 रु पर है। साल 2025 में इसका शेयर 19.44 फीसदी गिरा है।
Reliance Power भी अनिल अंबानी की कंपनी है। BSE पर Reliance Power के शेयर का रेट 41.15 रु पर है। 2025 में अब तक इसका दाम 8 फीसदी गिरा है।
Swan Defence and Heavy Industries को पहले Reliance Naval and Engineering कहा जाता था। पर इसे Swan Energy ने खरीद लिया। इसके शेयर का रेट 115.81 रु है।नोट : यहां शेयरों का बताया गया रेट मंगलवार दोपहर 3 बजे का है।